Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आपकी कार्यशैली और आत्मविश्वास से आज आपके कई कार्य बनेंगे. किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास सफल होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके द्वारा काफी साहसी निर्णय लिए जाएंगे. इससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके साहस की प्रशंसा की जा सकती है. आपके प्रयासों से कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. सेना, पुलिस और इंजीनियरिंग, टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा. नई नौकरी के प्रयास सफल होंगे. आज आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर नए ग्राहकों के साथ संबंध बनेंगे. व्यवसाय में जोखिम लेकर आज कोई भी निर्णय न करें. नया इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें. कंस्ट्रक्शन संबंधित कामों में लाभ मिलेगा. पुराने ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय होगा. साझेदारी के व्यवसाय में आज पारदर्शिता रखें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से काफी बेहतर रहेगी. पेंडिंग पेमेंट रिलीज हो सकता है. इनकम से संबंधित नए स्रोत बनेंगे.नए वाहन एवं ट्रेवल से संबंधित धन खर्च होने की संभावना है. किसी भी व्यक्ति के साथ आज उधार में लेनदेन ना करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभकारी रहेगा. SIP, म्युचुअल फंड, सरकारी कंपनियों में निवेश लाभदायक रहेगा.शॉर्टकट से धन कमाने का प्रयास न करें.नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में ओवर एक्साइटमेंट रह सकता है. इसलिए धैर्य और संयम के साथ बातचीत करें. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें.ज्यादा गुस्सा और कठोर शब्दों से रिश्तो में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. जीवनसाथी और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. उनके साथ कम्युनिकेशन बेहतर रखें. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा.आज परिवार में छोटे भाई-बहन एवं अन्य सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें. नए प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन की बातचीत बन सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : आज हनुमान जी के चरणों में नारियल अर्पित करें और उन्हें मीठे पान का भोग अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं