Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आपकी गंभीर सोच आज जटिल परिस्थितियों में भी किसी भी समस्या का हल आसानी से दे सकती है. अचानक किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : अचानक आपकी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. आपकी मेहनत और कार्य क्षमता को देखते हुए किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको शामिल किया जा सकता है. कार्य का प्रेशर बढ़ेगा, लेकिन आपकी बेहतर प्रबंधन क्षमता और टेक्निकल सोच की वजह से आप कार्य को आसानी से कर सकेंगे. साथी कर्मचारियों के साथ वैचारिक मतभेद होने पर अपनी बात स्पष्ट रूप से संयम के साथ रखें. व्यवसाय में आज नई प्लानिंग के साथ आपको मार्केट में उतरना होगा. रणनीति में चेंज होने से आपको लाभ होने की संभावना है. डिजिटल व्यापार या ऑनलाइन आपको नए ग्राहक मिल सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी. लेकिन आपको आर्थिक मामलों में काफी सतर्क रहना होगा. अचानक बड़े धन लाभ के संकेत है. पैसा जिस स्पीड से आएगा उससे ज्यादा स्पीड से जा सकता है. फाइनेंशियल डिसीजन लेते समय किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें. सेविंग्स पर अपना फोकस बनाकर रखें. प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन के माध्यम से धन लाभ हो सकता है. शेयर बाजार से छोटे-छोटे लाभ प्राप्त हो सकते हैं. इनकम और एक्सपेंडिचर का बैलेंस बनाकर चलें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : अपने दिल में बसी हुई भावनाओं को आज पार्टनर के सम्मुख व्यक्त करें. आपके गंभीर स्वभाव की वजह से पार्टनर को डिस्टेंस फील हो सकता है. पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों को बढ़ावा दें. रिश्तों में ईमानदारी रखें. एक दूसरे के साथ आज आपका भरोसा बढ़ सकता है. जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आपके जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी. ईगो या किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव में आकर जीवनसाथी के साथ विवाद ना करें. फाइनेंशियल और फ्यूचर को लेकर बेहतर प्लानिंग हो सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियां को आज आपके द्वारा बेहतर तरीके से निभाया जा सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : आज किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्य कर रहे मजदूरों के लिए चाय-कॉफी अपने हाथों से वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं