विज्ञापन

Numerology Prediction 3:अपनी प्रतिभा का सही दिशा में करें इस्तेमाल!

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और मंगल की ऊर्जा के साथ आपका दिन प्रभावित करेंगे. आज आपको भाग्य का सहारा मिलेगा. अपनी प्रतिभा को आप सही तरीके से प्रयोग कर सकेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3:अपनी प्रतिभा का सही दिशा में करें इस्तेमाल!
मूलांक 3: हुनर का मिलेगा भरपूर लाभ

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपकी सोच अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर रहेगी. साथ ही आपके अंदर कॉन्फिडेंस बेहतर होगा आज आप किसी भी कार्य में डीलिंग के दौरान लोगों को बेहतर तरीके से प्रभावित कर सकेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आपके द्वारा लगातार किए गए प्रयासों से आज कार्य स्थल में आपको कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस के उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको सपोर्ट किया जाएगा. एजुकेशन और एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार होगा. किसी भी मीटिंग के दौरान अपनी बात को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहें. सामने वाले की बात को भी आपको सुनना होगा. व्यवसाय में पुराने ढर्रे से हटकर आज नई स्ट्रेटजी के साथ आगे बढ़ने का समय है. अपने पूरे अनुभव का प्रयोग आज व्यवसाय के लिए करें. नए लोगों से मेल मिलाप भविष्य में लाभदायक होगा.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज काफी बेहतर रह सकती है. कई जगह से धन आगमन हो सकता है. किसी भी बड़े निवेश के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेकर आगे बढ़े. आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है. वित्तीय मामलों में प्लानिंग करके निर्णय लेने में लाभ होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. अत्यधिक खर्च और अनावश्यक खरीददारी से बचना होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और लगाव बढ़ेगा. बातचीत के दौरान समझदारी और संयम से आपके संबंध और गहरे होंगे. अपने दिल की बात को आसान शब्दों में पार्टनर के सम्मुख व्यक्त करें. जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए काफी मायने रखेगा. आपकी तरक्की और हर मामले में जीवनसाथी की सलाह काफी महत्वपूर्ण होगी. पारिवार का कोई विवाद आज आपके दखल के बाद खत्म हो जाएगा. कुंवारे लोगों के लिए आज विवाह की बात बन सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : लाल 

 आज का उपाय : आज 7 काली मिर्च के दाने अपने सर से 21 बार उल्टा घुमा कर बाहर फेंक दें. उसके बाद घर से बाहर जाएं.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com