Numerology Prediction 9 : मजबूत नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से व्यवसाय और कैरियर में होगी बढ़ोतरी, आर्थिक स्थिति में होगी प्रगति.Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज जबरदस्त ऊर्जा और एक्साइटमेंट के साथ आप किसी भी कार्य को करने की क्षमता रखते हैं. अत्यधिक व्यस्तता और कार्य के प्रेशर में आप शानदार तरीके से लीड करते हुए कामों को खत्म करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी जबरदस्त लीडरशिप क्वालिटी और कॉन्फिडेंस लोगों का मन मोह लेगा. नई नौकरी के प्रयास आज सफल होंगे. काफी समय से प्रमोशन या सैलेरी इंक्रीमेंट का इंतजार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.आज रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन या प्रॉपर्टी से संबंधित अन्य किसी तरीके से बेहतर डील और प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. गवर्नमेंट से रिलेटेड कोई टेंडर या वर्कआर्डर आपके फेवर में इशू हो सकता है.बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास आज सकारात्मक परिणाम दायक होंगे.कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन जल्दबाजी और ओवर एक्साइटमेंट में ना लें. एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद आगे बढ़े.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी शानदार होगी.एक से ज्यादा जगह से आपको धन लाभ होने की संभावना है. प्रॉपर्टी डीलिंग अथवा किसी कार्य की ब्रोकरेज में आपको लाभ हो सकता है.अतिरिक्त इनकम के लिए आपके प्रयास सफल होंगे. नई गाड़ी नया घर अथवा आवश्यक चीजों के अलावा सामाजिक रूप से मजबूती के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं.भविष्य में अतिरिक्त धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे.इन्वेस्टमेंट में आज जल्दबाजी की जगह धैर्य के साथ योजनाओं में पैसा लगाए.शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट सेक्टर में धन लाभ होगा.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में काफी रोमांटिक एनर्जी रहेगी. जीवनसाथी के द्वारा आपको आज काफी सपोर्ट किया जाएगा.पहले से चला आ रहा तनाव आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकता है.वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी एवं अन्य पारिवारिक जनों के साथ बातचीत में धैर्य और सम्मान बनाए रखें. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी.प्रॉपर्टी से संबंधित कोई पुराना डिस्प्यूट आज खत्म हो सकता है.नए प्रेम संबंधों एवं वैवाहिक जीवन में रोमांस का मौका मिलेगा. गुस्सा या आवेश में आकर किसी भी तरह की गलत प्रतिक्रिया ना दें. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज बंदरों को गुड और चने डालें, साथ ही किसी सांड के लिए लाल मसूर की दाल पानी में भिगोकर खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं