Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज काफी आत्मविश्वास और उत्साह के साथ आप किसी भी टास्क को कंप्लीट करेंगे. जल्दबाजी आपके लिए बेहतर नहीं होगी इसलिए घर के साथ कार्य करें.सफलता प्राप्त होगी. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपको ऑफिस में बेहतर जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. किसी बड़े कार्य का नेतृत्व आपको आगे दिया जा सकता है.आपका प्रमोशन भी होने की संभावना है. कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हो छात्रों को सफलता प्राप्त होगी.इंटरव्यू में सफलता,नई नौकरी मिलने की संभावना है. उच्च अधिकारी आपके निर्णय क्षमता से काफी प्रसन्न होंगे. जल्दबाजी और आवेश में आकर कोई निर्णय न करें.साझेदारी के व्यवसाय में आज लाभ मिलेगा. पूर्व में किये इन्वेस्टमेंट से बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है. आज आपका किसी मित्र को दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद है.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. नई प्रॉपर्टी की खरीद या गाड़ी खरीदने पर धन खर्च होने की संभावना है.रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में लाभ मिलेगा. अधूरी जानकारी के साथ इन्वेस्टमेंट ना करें.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति नजदीकियां बढ़ेंगी. आज आपके वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध होंगे. जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा.विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी.आवेश में आकर कोई भी बातचीत ना करें. नए प्रेम संबंध में विवाह की बात बन सकती है.माता-पिता एवं अन्य पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज हनुमान जी के चरणों में नारियल अर्पित करें एवं उन्हें पान का भोग लगाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं