Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपके आकर्षण में वृद्धि होगी.सामाजिक रूप से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. आपका व्यवहार काफी मधुर होगा.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके कार्य और व्यवहार की काफी चर्चा होगी. लोग आपसे काफी आकर्षित होंगे. आज आपके प्रयासों से नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. होटल, फैशन, एजुकेशन सेक्टर में आज कामयाबी मिलेगी. आज टीम के साथियों के साथ व्यवहार में विनम्रता रखें. व्यवसाय में आज लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन आपको सतर्क रहना होगा. आज टीम के सदस्यों के साथ व्यवहार बेहतर रखें.व्यवसाय में आज आपके निर्णय से लाभ की स्थिति बनेगी. साझेदारी के व्यवसाय में आज पार्टनर के सहयोग से बड़ी कामयाबी मिलेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्ट्रांग हो सकती है. कैश फ्लो काफी तेज रहेगा.पूर्व में की गई इंश्योरेंस पॉलिसी और इन्वेस्टमेंट के माध्यम से बेहतर रिटर्न प्राप्त होगी. सामाजिक मजबूती और समाज में प्रभाव बढ़ाने पर आपका खर्च हो सकता है लग्जरी और कंफर्ट पर आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी. आज आपको अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम सम्बन्धों में काफी नजदीकियां और मिठास बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के द्वारा आपको सपोर्ट किया जाएगा. अनमैरिड लोगों के विवाह की बात बनेगी. परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. आज रिश्तों में भावुकता रहेगी. आज मूवी, होटल और रोमेंटिक ट्रिप प्लान करें. नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे. आज आपका आकर्षण काफी अधिक रहेगा. आपके आज मल्टीपल अफेयर रहेंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय :आज आप साबूदाना की खीर बनाकर लोगों में वितरित करें. गुलावी रंग के वस्त्र का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं