विज्ञापन

Numerology prediction 6 : घर के इंटीरियर और स्वयं की पर्सनालिटी पर हो सकता है खर्च, विवाह की बन सकती है बात

आज के दिन का अंक 6 और मूलांक 6 यानी शुक्र की डबल ऊर्जा साथ आप संबंधों को सुधारने पर जोर देंगे. आपके आकर्षण से आज लोग आपके साथ जुड़ेंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 6 : घर के इंटीरियर और स्वयं की पर्सनालिटी पर हो सकता है खर्च, विवाह की बन सकती है बात
कोई बेहतर जिम्मेदारी आपके करियर को उड़ान देगी.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आप घर में सुख सुविधाओं के विस्तार के बारे में विचार करेंगे. आपका व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. साथ ही व्यवसाय में आज बढ़ोतरी होगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आपकी क्रिएटिव सोच किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन देते समय लोगों को काफी आकर्षित करेगी. साथी कर्मचारियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा. आपको ऑफिस में सभी का सपोर्ट प्राप्त होगा. कोई बेहतर जिम्मेदारी आपके करियर को उड़ान देगी. सभी जरूरी काम समय रहते पूरे करें. व्यापार में आज बड़ी डील मिल सकती है. ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर होंगे. नए ग्राहक बन सकते हैं.

Finance / फाइनेंस: वित्तीय मामलों में आज आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. घर में लग्जरियस और अपनी पर्सनालिटी पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. इसके साथ ही घर की साज सज्जा, इंटीरियर, डेकोरेशन पर भी धन खर्च होने की संभावना है. आय के साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. आज वित्तीय प्रबंधन काफी आवश्यक है. लॉन्ग टर्म में फाइनेंशियल प्लानिंग करना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज का दिन भावनाओं को जोड़ने वाला होगा. पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. एक दूसरे के प्रति सहानुभूति और समर्पण की भावना मजबूत होगी. जीवनसाथी अथवा प्रेम संबंधों में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहित लोगों के विवाह से संबंधित बातचीत आज फाइनल हो सकती है. सिंगल जातकों के लिए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. पार्टनर की फिलिंग्स का सम्मान करें. घर में माहौल सकारात्मक रहेगा. परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : हरा.

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर गुलाब का इत्र चढ़ाएं एवं किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्त्र का दान करें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com