विज्ञापन

Numerology Prediction 9 : अतिरिक्त सक्रियता से व्यवसाय में मिलेंगे लाभ के अवसर, संबंधों में बढ़ेगा अट्रैक्शन

आज के दिन का अंक है 5 है और मूलांक 9 जो मंगल और बुध की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आप अपनी जुनूनी ऊर्जा से कोई भी व्यावसायिक कार्य तेजी से खत्म करेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9 : अतिरिक्त सक्रियता से व्यवसाय में मिलेंगे लाभ के अवसर, संबंधों में बढ़ेगा अट्रैक्शन
गुस्सा और जल्दबाजी पर कंट्रोल करना पड़ेगा.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.आज आपकी नेतृत्व क्षमता डेवलप होगी. कठिन परिस्थिति में आप आसानी से कोई भी कार्य कर सकेंगे. गुस्से को कंट्रोल करना आवश्यक होगा. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके साहसिक निर्णय से लोग प्रभावित होंगे. आपकी मेहनत से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. इमरजेंसी में किसी बड़े कार्य के लिए आपको आगे किया जा सकता है. बेहतर और बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों में आज अलग ही जुनून होगा. मैनेजमेंट, सिक्योरिटी और स्पोर्ट्स सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज बेहतर परिणाम देने वाला होगा. गुस्सा और जल्दबाजी पर कंट्रोल करना पड़ेगा. आपकी अतिरिक्त सक्रियता से व्यवसाय में आज धन लाभ का योग बनेगा. कोई नया कार्य आज शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. कंपीटीटर्स से आज आगे निकलने का प्रयास किया जाएगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाब भरी रह सकती है. इनकम को इंक्रीज करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. पुराने फाइनेंशियल पेंडिंग मैटर में आज आपको बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. क्विक प्रॉफिट या शॉर्टकट से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको कमाए धन से थोड़ी बचत करना आवश्यक होगा. इन्वेस्टमेंट में किसी प्रकार का जोखिम आपके लिए आत्मघाती हो सकता है. साझेदारी के व्यवसाय में आज पार्टनर के साथ नीतियां स्पष्ट रखें. फ्यूचर में आपके द्वारा आज की गई सेविंग्स से आपको बड़ी कामयाबी हासिल होगी.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति काफी जुनूनी ऊर्जा एक्टिव रहेंगी. आपके पार्टनर के प्रति आपका लगाव काफी चुंबकीय तरीके से बढ़ सकता है. दिल की बात पार्टनर के साथ खुलकर व्यक्त करने के लिए समय अनुकूल है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. रिश्तो में गुस्सा या ईगो से विवाद की स्थिति बन सकती है. बातचीत के दौरान धैर्य और शब्दों पर नियंत्रण रखें. वैवाहिक जीवन में आज आपकी समझ से रिश्तो में जबरदस्त आकर्षण होगा. एक दूसरे के साथ फिजिकल अट्रैक्शन हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों के द्वारा आज आपको किसी पुराने विवाद में घसीटने का प्रयास किया जा सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : पिंक.

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर अनार का रस चढ़ाएं, इसके बाद अखंड लक्ष्मी प्राप्ति के लिए चावल चढ़ाएं.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com