विज्ञापन

Numerology Prediction 7 : शांत स्वभाव और सोचने की मजबूत क्षमता से होगा समस्या का समाधान

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 7 है. बुध पर केतु की ऊर्जा का संचार आपको लोगों की असलियत पहचान की शक्ति देगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7 : शांत स्वभाव और सोचने की मजबूत क्षमता से होगा समस्या का समाधान
अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी स्ट्रेटेजी तैयार करने और उसका गहन विश्लेषण करना आवश्यक होगा. आपकी आंतरिक शक्ति जटिल परिस्थितियों में भी अडिग रहेगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपके द्वारा विश्लेषण करने की क्षमता से लोग आपसे प्रभावित होंगे. आपके प्रयासों से कठिन से कठिन समस्या खत्म हो सकती है. आज किसी नए प्रोजेक्ट में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. मौका मिलने पर आप अपने हुनर को अवश्य दिखाएं. व्यवसाय में आपकी योजना और स्ट्रेटजी से लाभ की प्राप्ति हो सकती है. आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्य की समीक्षा करना आवश्यक है. आपको अपने प्लान के अकॉर्डिंग नए आइडिया पर काम करना है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन बीच-बीच में उतार-चढ़ाव की सिचुएशन बनेगी. आर्थिक लेनदेन की सिचुएशन में आपको सतर्कता रखनी होगी. कोई भी निर्णय पूरी समझदारी के साथ लें अन्यथा आपको धनहानि हो सकती है. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. फ्यूचर सिक्योरिटी के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत करें. किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट के लिए जल्दबाजी न दिखाएं. सोच समझकर रणनीति के तहत इन्वेस्टमेंट करें. व्यवसाय में जल्दबाजी में किया गया कमिटमेंट आपको दिक्कत में डाल सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है. लवमेट के साथ अपनी फिलिंग्स को शेयर करने के लिए समय अनुकूल है. पहले से चली आ रही गलतफहमी कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकती है. आपका शांत स्वभाव पार्टनर को डिस्टेंस फील कराएगा. वैवाहिक संबंधों में बातचीत के वक्त धैर्य की आवश्यकता होगी. फ्यूचर से रिलेटेड प्लानिंग हो सकती है. पारिवारिक किसी मुद्दे पर आपकी सलाह काफी महत्वपूर्ण होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : बेंगनी 

आज का उपाय : कुष्ठ रोगियों की सेवा करें. उन्हें भोजन, वस्त्र, दूध और जल वितरित करें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com