Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपको अपनी नॉलेज और कॉन्फिडेंस की वजह से लाइफ में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. आज लोगों के साथ नए तरीके से रिलेशन को डेवलप करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके द्वारा टीम के अन्य सदस्यों की पूरी सहायता की जाएगी. टीम के साथ मिलकर कार्य करने में आज बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. करियर में प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे. आज आपको अपनी डिसीजन मेकिंग पावर का इस्तेमाल करना होगा. बिजनेस रिलेशन को डेवलप करना होगा. अपने बिजनेस प्लान को लागू करने के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. अपने पुराने संबंधों का व्यापार में सही तरीके से प्रयोग करना आपके लिए हितकर होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन स्ट्रांग होने का योग है. व्यवसाय में आज आपको पुराने साथियों की वजह से लाभ प्राप्त हो सकता है. पार्टनरशिप के बिजनेस में फिलिंग्स की जगह आवश्यकताओं पर ध्यान देना होगा. नए प्लान को आप लागू कर सकते हैं. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर है. यदि आप लॉन्ग टर्म में निवेश करना चाहते हैं तो लाभ की प्राप्ति होगी. आज आवेश अथवा किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर खरीदारी ना करें. आज आपको सेविंग्स पर ध्यान देना होगा. फ्यूचर सिक्योरिटी पर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के प्रति नजदीकियां बढ़ेंगी. आपको आज अपने पार्टनर के साथ अपने दिल की बात कहने में आसानी होगी. रिश्तो में एक दूसरे के ऊपर शक या ओवरथिंकिंग करने से रिश्तों में दूरियां बढ़ेगी. सिंगल जातकों के नए प्रेम संबंध बनाने के योग बन रहे हैं. जीवन साथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य के ऊपर के स्वास्थ्य पर आपका खर्च हो सकता है. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
आज का उपाय : आज आपको किसी विधवा महिला को चावल एवं दूध,मिश्री का दान करना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं