Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपको अपने मिशन को दिमाग में लेकर आगे बढ़ना होगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. आपको आज प्रैक्टिकल अप्रोच रखनी होगी. आज का दिन नए आयाम स्थापित करने का है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी और काम करने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको मौका दिया जा सकता है. आज किसी से भी बातचीत करते समय आपका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत जबरदस्त होगा. यदि नौकरी बदलने का प्लान है तो आप आज प्रयास कर सकते हैं. आज आपको बिजनेस में नए क्लाइंट्स के साथ डील करने का मौका मिलेगा. मार्केटिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन प्रगति का है. आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट से अब रिटर्न मिलने का योग बन रहा है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में कोई भी निर्णय मिलकर स्पष्ट रूप से करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आमदनी बढ़ने का योग बन रहा है. फाइनेंशियल मैटर्स में आपको बैलेंस और धैर्य बना कर रखना होगा. सोर्स आफ इनकम बढ़ाने के लिए नए आईडिया पर काम कर सकते हैं. अननेसेसरी खर्चों पर आपको कंट्रोल करना होगा. फ्यूचर के लिए सेविंग्स के साथ स्ट्रेटजी बनाने के लिए समय बेहतर है. यदि आप आज इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज का दिन शानदार रहने वाला है. किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. जिससे आपको बेहतर धन लाभ हो. किसी सामाजिक आयोजन में चंदा के रूप में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति अट्रैक्शन और नजदीकियां बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ अपनी फिलिंग्स को स्पष्ट शब्दों में कहें. पहले से चला आ रहा विवाद या गलतफहमी कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म की जा सकती है. अविवाहित जातकों के विवाह हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के द्वारा आपको सपोर्ट किया जाएगा. आपकी अत्यधिक व्यस्तता और मजबूरी को जीवनसाथी बेहतर समझेंगे. पारिवारिक मामलों में एक दूसरे के साथ मिलकर बेहतर निर्णय कर सकते हैं. रिश्ते में आज एक दूसरे के ऊपर भरोसा करना होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : आज दिन में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ताम्बे का एक जलपात्र (लोटा) दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं