Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. आपके अंदर लीडरशिप क्वालिटी मजबूत रहेगी. ऊर्जा का सही इस्तेमाल हुआ तो बड़ी कामयाबी मिलेगी. अगर ईगो या सहकर्मी या अधिकारियों से टकराव हुआ तो हालात उसके विपरीत हो सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके काम और नॉलेज की वजह से आपको खास पहचान और सम्मान की प्राप्ति होगी.हर कार्य को आज आप आगे बढ़ कर स्वयं हैंडल करने का प्रयास करेंगे. बड़े बड़े अधिकारी और सहकार्मियों के अलावा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ काम करने में संतुलन बनाना होगा. अपने अंदर अहंकार की भावना ना पनपने दें. ऑफिस में कार्य के दौरान आज आपको कठोर शब्दों के प्रयोग से बचना होगा. बड़ी डील आपके दिशानिर्देश और बेहतर प्रेजेंटेशन की वजह से फाइनल हो सकती है.अधिकारी आपकी निर्णय क्षमता से खासे प्रभावित होंगे. क्लाइंट्स आपकी क्षमताओं से प्रभावित होंगे. नया व्यवसाय और या नई नौकरी शुरू करने के लिए आज का दिन काफी बेहतर परिणाम देने वाला है.
Finance / फाइनेंस: आज आपके प्रभाव से कई जगह से धन आ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कई नए अवसर आपको लाभान्वित करेंगे. आज अथॉरिटी या किसी सरकारी विभाग में अटका हुआ आपका पेमेंट आपको मिल सकता है. नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए आज आपको बड़ा इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है. व्यवसाय में विस्तार के लिए आज भारी खर्च होगा. निवेश करने के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला है किसी बड़ी डील में निवेश करके धन लाभ अर्जित कर सकते हैं. समाज में मान सम्मान और दिखावे के लिए आज धन खर्च होने का योग.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा. आपकी आकर्षक पर्सनालिटी से लोग आपसे प्रभावित होंगे. कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में आने से नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. रिश्तो में अहम् की भावना और डोमिनेटिंग स्वभाव से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर को आपसे केयर और प्यार के साथ वक्त चाहिए. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. आप बार-बार संबंधों में आदेश देने जैसी स्थिति उत्पन्न करेंगे. जिससे विवाद होने की संभावना है. घर के अंदर चल रहा है कोई विवाद आपके द्वारा आसानी से सुलझाया जा सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला.
आज का उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय आप अपने मुँह में दालचीनी का एक टुकड़ा रख कर बाहर निकलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं