Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. ज्यादा काम और थकान के बीच शरीर को आराम दें. डिप्रेशन से बचने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके ऑफिस में या कार्य स्थल पर काफी अधिक मेहनत और अनुशासन के साथ लगातार लक्ष्य की प्राप्ति के प्रयास करने होंगे. आपके समर्पण और मेहनत से कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है. आपको प्रमोशन भी दिया जा सकता है. आपके कार्यों में आज बार-बार रुकावट आएगी. किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए शॉर्टकट का सहारा ना लें. कोई भी बना हुआ कार्य आज अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति में रुक सकता है. अथॉरिटी में आपके कार्यों में कागजी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. आज धैर्य रखने से आपके काम बनेंगे.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. काफी मेहनत के बाद आज धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होगी.पुराने प्रॉपर्टी के विवाद खत्म होने से एवं पिछले निवेश के रिटर्न के माध्यम से धन प्राप्त होने का योग बनेगा. किसी व्यक्ति के इलाज पर धन खर्च हो सकता है. साथ ही कोर्ट कचहरी के माध्यम से भी धन खर्च होने की संभावना है. प्रॉपर्टी और लॉन्ग टर्म के लिए एफडी में निवेश कर सकते हैं. शॉर्ट टर्म रिस्की रहेगा.जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. भावनाओं में आकर खर्च करने से बचना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : उम्र से बड़े किसी व्यक्ति अथवा बड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति के साथ आज प्रेम संबंध बनेंगे. वैवाहिक बातचीत में रुकावट का सामना करना होगा.शादीशुदा जिंदगी में आज रोमांस की जगह जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. एक दूसरे के साथ सम्मान पूर्वक बातचीत करें. एक दूसरे की भावनाओं को समझें.परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. घर में बातचीत करते समय सहज शब्दों का इस्तेमाल करें,अन्यथा विवाद बढ़ सकता है. माता की मध्यस्थता के बाद स्थितियां सामान्य होंगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नीला
आज का उपाय : जरूरतमंद लोगों,श्रमिकों और गरीबों में सरसों के तेल एवं काले चने का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं