Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. मंगल और केतु का मिलन आपको आज अंतरज्ञान और अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करेगा. लोगों के बिना बोले ही आप उनके मन की भावनाओं को समझ जाएंगे. आज यदि आपने अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल किया तो आपको बड़ी सफलता हासिल होगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी एनालिसिस करने की क्षमता से लोगों को लाभ होगा. उच्च अधिकारी आपके प्रयास करने से प्रशन्न होंगे.आज कम बोलकर आप अपनी नीतियों से लोगों को प्रभावित करेंगे. ऑफिस में आज चुप रहकर आपके द्वारा कई बड़े कार्य किए जा सकते हैं. आपको आज ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सपोर्ट किया जा सकता है कोई अच्छी भी जानकारी आपके करियर को प्रभावित कर सकती है.गुप्त शत्रुओं से आज सावधान रहें.
Finance / फाइनेंस: आज वित्तीय स्थिति थोड़ी जटिल रह सकती है. आज लाभ के कई अवसर आने के बाबजूद भी आप उनसे दूर रह सकते हैं. किसी भी तरह के गलत धंधे से आज धनलाभ आपके द्वारा ठुकराया जा सकता है. डिजिटल प्लेटफार्म से आज आपको बड़ा धनलाभ होगा. साझेदारी के व्यवसाय में आपको थोड़ा सही निर्णय लेने होंगे अन्यथा नुकसान हो सकता है. कोई भी बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन लेने में धैर्य रखना होगा. पहले पूरी जानकारी करें. उसके बाद ही निवेश करना बेहतर बंद होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आपके द्वारा आज प्रेम प्रस्ताव को मना किया जा सकता है. आपके लिए आज स्थिति काफी क्रिटिकल रह सकती है. मन एकांत में रहना पसंद करेगा. कहीं पानी के आसपास रहने का मन कर सकता है. नए प्रेम संबंधों में आज उदासी देखने को मिलेगी.वैवाहिक जीवन में आज एकदूसरे के साथ गंभीर चर्चा हो सकती है. कोई बड़ा फाइनेंशियल या घरेलू समस्याओं पर चर्चा होगी. आपसी बातचीत के बाद समाधान हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : खाकी,
आज का उपाय : आज तिल, जौ और भुना हुआ मीठा आटा चींटियों में वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं