विज्ञापन

Numerology prediction 4: प्रेम में झूठ से तनाव, शेयर बाजार में लाभ के संकेत!

आज के दिन का अंक 1 और आपका मूलांक 4 है. राहू और सूर्य की ऊर्जा से आज अथॉरिटी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. आईए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका असर.

Numerology prediction 4: प्रेम में झूठ से तनाव, शेयर बाजार में लाभ के संकेत!
आज अधिकारियों के साथ मतभेद के योग.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपके दिमाग में बेहतरीन आइडिया आएंगे. उन्हें आज आपको अपने जीवन में अप्लाई करना होगा. आज का दिन आपके लिए स्पीड से कामों को खत्म करने का है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : आज अचानक विदेश से संबंधित कोई बड़ी डील अथवा प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है. सामने से आपको बेहतर ऑफर प्राप्त हो सकता है. सरकारी विभाग में अटकी हुई फ़ाइल आज आपके प्रयासों से आगे बढ़ सकती है. आपको आज कोई टेंडर अथवा वर्क आर्डर मिलेगा. ऑनलाइन व्यवसाय, सेल्स एवं पब्लिक डीलिंग के कामों में आज आपके बेहतरीन आइडिया काम करेंगे. रिस्क लेकर आज आप बेहतर गेन कर सकते हैं. आज यदि आपका अधिकारियों के साथ कोई झगड़ा होता है तो आपके काम अटक सकते हैं. किसी भी काम को करवाने के लिए इल्लीगल तरीका ना अपनाएं. नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है.

Finance / फाइनेंस: आज ऑनलाइन व्यवसाय, विदेश से संबंधित कार्य एवं प्रॉपर्टी डीलिंग के कामों से अचानक बड़े स्तर पर आपको धन लाभ की स्थिति बनेगी. लाभ के साथ-साथ आपके खर्चों में वृद्धि होगी. नई गाड़ी खरीदने अथवा मोबाइल, गैजेट्स आदि के मेंटेनेंस पर भी खर्च हो सकता है. आज आपका धन सामाजिक मजबूती पर खर्च कर सकते हैं.किसी पुराने कोर्ट केस में धन खर्च होने की संभावना है. शेयर बाजार, नए व्यवसाय और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना लाभदायक रहेगा. आज ज्यादा रिस्क लेकर ज्यादा लाभ अर्जित किया जा सकता है. ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी से बचने का प्रयास करें. किसी भी प्रकार कर्ज अथवा उधार में व्यवसाय ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकके प्रेम संबंध किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकते हैं, जिससे आपका कोई भी मेल ना हो. अलग देश,अलग धर्म अथवा अलग विचारधारा के व्यक्ति के साथ अट्रैक्शन हो सकता है. वैवाहिक जीवन में झूठ और छल की वजह से विवाद की स्थिति बनेगी. किसी भी गलतफहमी में स्पष्ट शब्दों में संवाद करें, अन्यथा विवाद ब्रेकअप तक जा सकता है. परिवार में आपसी संबंध बनाने का प्रयास करें, अन्यथा स्थितियां गंभीर हो सकती है. आज आपकी चुप्पी घर के अंदर विवाद बढ़ाने का कार्य करेगी. बातचीत के दौरान पारदर्शिता रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी 

आज का उपाय : आज तेजाब से घर की टॉयलेट की सफाई स्वयं करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Faith, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com