Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आपकी मानसिक स्थिति आज काफी संवेदनशील रहेगी. अधिक गुस्सा की वजह से आज काम बिगड़ सकते हैं. दिल और दिमाग के बीच संतुलन बना कर रखना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : आज करियर में आपको प्रमोशन मिल सकता है. सरकारी नौकरी में लोगों की आज अधिकारियों के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. किसी महिला अधिकारी का साथ मिल सकता है. बैंक, टूर एंड ट्रेवल्स और लिक्विड से रिलेटेड बिजनेस में लोगों को आज बड़ी कामयाबी हासिल होगी. व्यवसाय में धीरे-धीरे तरक्की होगी. अपने निर्णय पर अडिग रहें. आज कई बार आपके कार्य रुक सकते हैं. सहकर्मी एवं अधिकारियों के साथ बहस ना करें.आज काफी मेहनत और उतार चढ़ाव की स्थिति के बाद आपके काम बनेंगे.
Finance / फाइनेंस: सरकारी विभाग में अटका कोई धन प्राप्त हो सकता है. किसी महिला क्लाइंट के साथ आज धन प्राप्त हो सकता है. पूर्व में किए गए निवेश से आज रिटर्न के रूप में धन प्राप्ति होगी. घर में किसी महिला के इलाज पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. रिश्तो में आज इमोशनल होकर धन खर्च न करें. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर रहेगा. ज्यादा रिस्क लेने से धन के डूबने की संभावना रहेगी. गोल्ड और प्रॉपर्टी में निवेश सेफ रहेगा. आज किसी व्यक्ति के साथ उधार लेनदेन ना करें. धन को सेफ करके चलना बेहतर रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके पार्टनर को आपकी काफी चिंता रहेगी. एक दूसरे के साथ संबंधों में नजदीकियां और इमोशन बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन में प्रेम और इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ेगी. घर की महिलाओं की इज्जत करें. उनके साथ बैठकर बातचीत करें. आज आपके घर में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है. बार-बार मूड स्विंग और ओवरथिंकिंग की वजह से गलतफहमी और गुस्सा बढ़ सकता है. आवेश में आकर कोई भी एक्शन ना लें.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज किसी धर्म स्थान पर लोगों की जल सेवा करें. आज मैन्युफैस्टेशन भी करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं