विज्ञापन

Numerology Prediction 8: अनुशासन और धैर्य से लगातार प्रयास करने पर होगी प्रगति!

आज के दिन का अंक है 9 है और मूलांक 8. शनि और मंगल की ऊर्जा से आज धैर्य और अनुशासन की परीक्षा में सफल होने पर सफलता का इतिहास लिख सकते हैं.आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: अनुशासन और धैर्य से लगातार प्रयास करने पर होगी प्रगति!
धैर्य रखें, सफलता आपके पक्ष में है.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. किसी भी कार्य में आज आपको अनुशासन के साथ आगे बढ़ना होगा. जितना काम आपके द्वारा किया जाएगा उतना धन प्राप्त होगा.कोई भी कार्य करते समय बेहद सतर्क रहें, अन्यथा किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : काफी समय से प्रयासरत किसी सरकारी कार्य में आज आपको सफलता प्राप्त होगी. ऑफिस में अथवा कार्य स्थल पर महिलाओं में आपकी स्थिति काफी आकर्षक रहेगी. प्रॉपर्टी, बिल्डिंग मटेरियल, मशीनरी और फैक्ट्री के अलावा राजनीति से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. लॉन्ग टर्म में कोई भी नया प्रोजेक्ट आज स्टार्ट हो सकता है.कागजी कार्रवाई बार-बार अटक सकती है.लेबर से संबंधित कोई बड़ा इशू सामने आ सकता है. कार्य करते समय सजगता रखें. चोट एक्सीडेंट होने का योग बन रहा है.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे लेकिन स्थाई रूप से मजबूत होगी.घर की प्रॉपर्टी और रेंट आदि से धन लाभ हो सकता है.कोई पुराना लीगल मैटर आज खत्म हो सकता है. जिससे लाभ की स्थिति बनेगी.पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आज आपको बेहतर रिटर्न प्राप्त होंगे.टैक्स से संबंधित कोई पुराना मामला आज फिर से सामने आ सकता है.घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है. शेयर बाजार में रिस्क लेने से दिक्कत क सामना करना पड़ सकता है.आर्थिक हानि होगी. लॉन्ग टर्म में सेफ इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. किसी भी प्रकार से लोन अथवा कर्ज के लिए प्रयास न करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : उम्र से बड़े या मेच्योर व्यक्ति के साथ आपके संबंध बन सकते हैं. विवाह की बातचीत आज आगे बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों की रजामंदी से विवाह का योग बनेगा.वैवाहिक जीवन में आज रोमांस की जगह जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. उसकी समस्याओं और भावनाओं पर फोकस करें. घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत करें.इससे घर में माहौल बेहतर और खुशनुमा होगा. किसी पुराने मित्र से आज बातचीत हो सकती है.किसी भी तरह की गलतफहमी और विवाद की स्थिति में बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : गहरा नीला 

आज का उपाय : घर पास किसी नजदीकी थाने में पुलिसकार्मियों को गुलाबजामुन खिलाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com