विज्ञापन

Numerology Prediction 9 : राजनीति और सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कामयाबी भरा

आज के दिन का अंक है 9 है और मूलांक 9 जो मंगल की साहसी ऊर्जा से आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कोई भी कार्य सही दिशा में प्रयास करने से आसानी से पूरा होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9 : राजनीति और सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कामयाबी भरा
वैवाहिक जीवन में बढ़ सकता है तनाव.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज का दिन आपके लिए काफी शानदार और स्ट्रांग रहने वाला है. आज जोश और उत्साह के साथ आप किसी भी कार्य को पूरा करने का जुम्मा उठाएंगे. आज प्रत्येक कार्य में आपको आसानी से जीत प्राप्त होगी. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : सैन्य क्षेत्र और रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग के अलावा राजनीति के क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार है. आज आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होकर आपके अधिकारी आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी या प्रमोशन दे सकते हैं. किसी भी छोटी-मोटी बात की वजह से अधिकारियों के साथ वाद विवाद ना करें. भाषा पर संयम रखें एवं अपने जोश का इस्तेमाल किसी भी कार्य को पूरा करने में लगाएं. प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन से संबंधित बिजनेस में आज आपको लाभ प्राप्त होगा. बिजनेस में आज किसी भी कार्य को आप आसानी से कर सकेंगे. कोई भी कंपीटीटर आपके सामने टिक नहीं पाएगा. पहले से चले जा रहे किसी कानूनी मामले में आपको जीत हासिल होगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपको अचानक बड़े धन लाभ के संकेत हैं. कोई अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. घर में किसी प्रॉपर्टी डिस्प्यूट के समाधान के बाद आपको धन लाभ होगा. आज अचानक परिवार में किसी व्यक्ति के वजह से धन खर्च हो सकता है. दिखावे के लिए धन खर्च न करें. प्रॉपर्टी या सोना खरीदने का योग बन रहा है.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के ऊपर अधिकार दिखाना और भावनात्मक जुड़ाव रह सकता है. पार्टनर के ऊपर अत्यधिक हक जताना गलत होगा. सिंगल जातकों के नए प्रेम संबंध या विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में किसी छोटी बात पर झगड़ा या वाद विवाद हो सकता है. जीवन साथी की बात को गंभीरता से सुने एवं अपने किये हुए कमिटमेंट को पूरा करें. बातचीत करते समय पार्टनर के साथ एटीट्यूड या गुस्सा ना दिखाएं, रिश्तो में ईमानदारी रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी 

आज का उपाय : आज हनुमान जी के चरणों में एक नारियल रखकर अपने जीवन से संकटों की मुक्ति की कामना करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com