विज्ञापन

Numerology prediction 6 : खर्चों में जबरदस्त वृद्धि के बावजूद आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

आज के दिन का अंक 9 और मूलांक 6 यानी शुक्र और मंगल की ऊर्जा के साथ आज आपके प्रेम सम्बन्धों में क्लोजनेस बढ़ेगी, गुस्से पर करना होगा कंट्रोल. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 6 : खर्चों में जबरदस्त वृद्धि के बावजूद आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत
प्रेम संबंधों में बढ़ेगा रोमांस.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज के दिन आपको दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर चलना होगा. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा गुस्से से आपके बनते हुए कार्य खराब हो सकते हैं. रिश्तों में आज आकर्षण बढ़ेगा, साथ ही आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : फैशन इंडस्ट्री, होटल और फिल्म जगत के अलावा लग्जरियस से जुड़े व्यवसाय में आज आपका दिन काफी शानदार रहेगा. आज आपके आइडिया सबको बहुत बेहतर लगेंगे. ऑफिस में आज आपका अट्रैक्शन काफी अधिक होगा. लोग आपकी तरफ काफी आकर्षित होंगे. किसी महिला अधिकारी के द्वारा आपको खास सपोर्ट दिया जा सकता है. महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे कार्यों में लापरवाही ना करें अन्यथा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभ का है. पार्टनरशिप में विशेष लाभ होगा. महिलाओं से संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर आपको लाभान्वित करेगा.

Finance / फाइनेंस: आज धन की स्थिति काफी आकर्षक और मजबूत रहेगी. धन का फ्लो तेज रहेगा, लेकिन आज लग्जरियस घर की साथ सजा और कंफर्ट पर आपका धन बड़ी मात्रा में खर्च हो सकता है. घर में महिलाओं की पूर्ति अथवा गर्लफ्रेंड के ऊपर आपका धन खर्च होगा. दिन में कई बार आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपको लाभ गिफ्ट के रूप में भी प्राप्त हो सकता है. किसी कार्य के टारगेट की पूर्ति पर आपको बोनस प्राप्त हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में काफी नजदीकियां आएंगी. आपके रोमांस में जबरदस्त वृद्धि होगी. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. सिंगल जातकों की नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. रिश्तो में आज किसी भी प्रकार की शंका आपके रिश्तों को खराब करेगी. वैवाहिक जीवन में आज संबंधों में नजदीकियां आएंगी. जीवनसाथी के साथ सरप्राइज डिनर प्लान करें. घर में किसी मांगलिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. जीवनसाथी अथवा प्रेम पार्टनर के साथ बातचीत करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखें. आज प्रेम संबंधों में दिन संवेदनशीलता का है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : सिलवर.

आज का उपाय : आज अपने जीवनसाथी को इत्र एवं किसी सुहागन महिला को सोलह श्रृंगार का सामान भेंट करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com