विज्ञापन

Numerology prediction 5 : आपके द्वारा आज मल्टीटास्किंग से अधिकारियों को होगी प्रसन्नता

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और मंगल की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आप काफी जोश के साथ व्यवसाय में बदलाव और बेहतर स्थिति का प्रयास करेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology prediction 5 : आपके द्वारा आज मल्टीटास्किंग से अधिकारियों को होगी प्रसन्नता
फ्लर्टी नेचर से महिलाओं में बढ़ेगा आकर्षण.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपका दिमाग आज काफी तेज निर्णय लेने में सक्षम रहेगा मल्टीटास्किंग आपके लिए काफी आसान रहेगी किसी भी कार्य से आज आपको कितनी भी कामयाबी प्राप्त हो पर सेटिस्फेक्शन नहीं मिलेगा. बातचीत के दौरान भाषा पर संयम रखें. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : करियर में आज दिन काफी बेहतर रहेगा. नई नौकरी के प्रयास कर रहे जातकों के लिए आज बेहतर प्रपोजल प्राप्त हो सकता है. ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन से कामयाबी मिलेगी. आपकी मल्टी टास्किंग की क्षमता से ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. आज सामने वालों की बात को पहले सुने उसके बाद ही प्रतिक्रिया दें. व्यवसाय में आपका फंसा हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है. आज का दिन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बेहतर है. किसी नए क्लाइंट के माध्यम से आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है. किसी कार्य के कमिशन के रूप में आज मुनाफा होगा. व्यवसाय में आपके प्रयासों से आज कोई बहुत बड़ी डील आसानी से फाइनल हो सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज का दिन व्यवसाय और करियर में रिस्क लेकर लाभ कमाने का है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन धन के मामले में सतर्कता रखनी होगी. आज धन नकद रूप में आप अपने पास नहीं रख पाएंगे इसलिए इन्वेस्टमेंट पर फोकस करें. आज रिस्क लेकर पैसे को डबल कर सकते हैं. ध्यान रखें इन्वेस्टमेंट सही जगह पर होना चाहिए. किसी भी कंडीशन में आज धन का लेनदेन उधर के रूप में ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी बात करने की कला लोगों को काफी प्रभावित करेगी. पार्टनर के साथ खूब मौज मस्ती और बातचीत का मौका मिलेगा. आज कहीं बाहर घूमने या रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर सिंगल जातकों के लिए नया कनेक्शन बन सकता है. आज आप अपने जीवनसाथी को कोई बेहतर गिफ्ट सरप्राइज के रूप में दें. जीवनसाथी के द्वारा की गई डिमांड को आज पूरा करना आपके लिए लाभदायक होगा. अपने कमिटमेंट को ध्यान में रखें और जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद .

आज का उपाय : आज किसी गाय को हरे रंग का चारा खिलाएं. साथ ही बहन, बुआ, बेटी अथवा किसी महिला किन्नर को हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com