विज्ञापन

Numerology Prediction 2: नए प्रोजेक्ट से मिलेगा खुद को प्रूफ करने का मौका, सोशल मीडिया से बनेंगे प्रेम संबंध!

आज दिन का अंक है 3 है और आपका मूलांक 2 है जो चन्द्रमा और बृहस्पति एनर्जी से आपका दिन प्रभावित करेगी. आज के दिन आपके दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाना होगा. आज आपको अपने संबंधों का ध्यान रखना होगा. जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2: नए प्रोजेक्ट से मिलेगा खुद को प्रूफ करने का मौका, सोशल मीडिया से बनेंगे प्रेम संबंध!
आज खुद को आगे रखकर कार्य करने का प्रयास करें.

Personality Number 1/ मूलांक 2 राशिफल : किसी नए प्रोजेक्ट कोई माध्यम से मिलेगा अपने आप को प्रूफ करने का मौका, सोशल मीडिया के माध्यम से बन सकते हैं प्रेम संबंध!Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के जातकों का स्वभाव काफी लचीला और सेंसिटिव होता है. यह लोग मिलकर लोगों के साथ कार्य करने में भरोसा करते हैं. इनके अंदर भावुकता और हेसिटेशन काफी अधिक होती है. आज आपको प्रैक्टिकल सोच रखनी चाहिए आपके लिए नए संपर्क में लाभ की अवसर बनेंगे. आज आप अपने आप को आगे रखकर कार्य करने का प्रयास करें. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : गुरु और चंद्रमा की युति आज आपके करियर में गजकेशरी योग का निर्माण कर रही है. आपके कार्य करने का तरीका, कम्युनिकेशन स्किल काफी डेवलप होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से काफी प्रभावित होंगे. ऑफिस में आपकी एडवाइज को प्रायोरिटी पर सुना जाएगा. किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. यदि आप नई नौकरी के इंटरव्यू के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की संभावना है. किसी बड़े प्रोजेक्ट की मीटिंग में आज आपको अपने लिए प्रूफ करने का अवसर मिलेगा. आपके अंदर आज आत्मविश्वास की कमी नहीं होनी चाहिए. व्यवसाय में आज पुराने ग्राहकों से आपको लाभ हो सकता है. किसी जानने वाले व्यक्ति के द्वारा आपको बिजनेस मिल सकता है. सोशल मीडिया के माध्यम से आपके बिजनेस में आज चार चांद लगा सकते हैं.

Finance / फाइनेंस: फाइनेंशियल आज का दिन काफी बैलेंस रह सकता है.अन्य दिनों की अपेक्षा आज पॉजिटिविटी बढ़ेगी. आज आपके द्वारा उधार दिया गया धन आपको वापस मिल सकता है. काफी समय से अटके हुए पेमेंट में आज मूवमेंट देखने को मिलेगा. इन्वेस्टमेंट के लिए आज सार्थक चर्चा हो सकती है. किसी एक्सपर्ट की सलाह से आगे बढ़ें. एडिशनल इनकम होने का योग है. किसी के प्रभाव या भावनाओं में आकर खर्च न करें. आज फ्रॉड और झूठी स्कीमों से लालच में आकर इन्वेस्टमेंट ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : गुरु और चंद्रमा का मेल आज आपका प्रेम संबंधों को काफी मजबूत बना सकता है. पार्टनर के साथ आपकी बातचीत बढ़ेगी. पहले से चली आ रही गलतफहमियाँ दूर हो सकती है. आपका पार्टनर आज आपकी फिलिंग्स को समझेगा. आप दोनों की बीच दूरियां कम होगी. किसी मित्र अथवा सोशल साइट के माध्यम से आज आपके नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के द्वारा आपका सपोर्ट किया जाएगा. परिवार में आज माहौल खुशियों से भरा रहेगा. शाम के वक्त परिवार के साथ समय बिताएंगे. परिवार के लिए कोई सामूहिक निर्णय आपकी सहमति से लिया जाएगा. आज भावुक होकर कोई भी कमिटमेंट ना करें. आपके डाइजेशन से संबंधित समस्या दिक्कत कर सकती है. मां से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मुद्दा आज आपके लिए काफी अहम होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com