विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल : आय के बढ़ेंगे अवसर और रुका धन होगा प्राप्त, समाज में बढ़ेगी आपकी प्रतिष्ठा!

आज के दिन का अंक है 1 है और मूलांक 9 जो सूर्य और मंगल की आक्रमक ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आपकी आक्रमकता और निडर होकर काम करने की शैली से आपको सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 9 राशिफल : आय के बढ़ेंगे अवसर और रुका धन होगा प्राप्त, समाज में बढ़ेगी आपकी प्रतिष्ठा!

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. 9 नंबर मूलांक के जातकों के अंदर उर्जा का संचार जबरदस्त होता है. इनके अंदर आत्मविश्वास और किसी भी कार्य को करने की जिद के अलावा साहस और नेतृत्व करने की क्षमता जबर्दस्त होती है. काफी समय से किसी विशेष कार्य के लिए चल रहे संघर्ष में आज आपको सफलता हासिल हो सकती है. आपका साहस और आक्रमक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आप काफी स्ट्रांग डिसीजन ले सकते हैं. लोगों को आपके नेतृत्व में कार्य करना होगा. आपके प्रभाव और कार्य शैली से अथॉरिटी के लोग आपसे प्रभावित होंगे. सरकारी नौकरी में प्रयास कर रहे जातकों के लिए सकारात्मक रिस्पांस मिल सकता है. इंटरव्यू या कंपटीशन एग्जाम में आज दिन बेहतर रहेगा.अपने क्रोध और कठोर शब्दों पर कंट्रोल करें.छोटी बातों पर सहकर्मी या अधीनस्थ कर्मचारियों को ज्यादा कठोर शब्दों में ना बोलें. नई डील बनने से आज व्यवसाय में प्रगति होगी. पूर्व में किए गए प्रयासों से आज आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. ओवर एक्साइटमेंट में ज्यादा रिस्क ना लें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंशियल एनर्जी काफी एक्टिव रह सकती है. रुका हुआ पेमेंट या काफी समय से उधार दिया हुआ पेमेंट आपको मिल सकता है. एडिशनल इनकम की अपॉर्चुनिटी प्राप्त होगी. बिजनेस में आज अचानक बड़ा लाभ प्राप्त होगा. आपके अंदर फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. एक्साइटमेंट या गलतफहमी में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी लव लाइफ काफी आक्रामक ऊर्जा वाली रहेगी. एक दूसरे के प्रति काफी लगाव और एक्साइटमेंट रहेगा. आज आपको किसी आकर्षक व्यक्ति की ओर से प्रेम संबंध बनाने के लिए प्रस्ताव मिल सकता है. अपने मन की बात पार्टनर से स्पष्ट शब्दों में कहें. एक दूसरे के प्रति मन में रोमांटिक भावनाएं बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी. दांपत्य जीवन में एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आज शाम के वक्त आउटिंग या कहीं खाने-पीने, मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा. आज आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा. आपके नेतृत्व में लोगों को कामयाबी हासिल होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : लाल.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com