विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल: मंगल की 'डबल डोज' से होगा जबरदस्त धन लाभ, करियर में विरोधियों पर पाएंगे विजय

आज के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल देव से है. यह व्यक्ति को ऊर्जा, लीडरशिप, लड़ने की क्षमता और कार्य के प्रति उत्साह देते है. आइये जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 22 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

मूलांक 9 राशिफल: मंगल की 'डबल डोज' से होगा जबरदस्त धन लाभ, करियर में विरोधियों पर पाएंगे विजय
Mulank 9: मूलांक 9 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 22 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 22 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 का सम्बन्ध मंगल ग्रह से होता है. ऐसे जातक बहुत ऊर्जावान, जुझारू, कर्मठ और अपनी धुन के पक्के, गुस्सैल स्वाभाव के होते हैं. इनका स्ट्रेटफॉरवर्ड व्यवहार इन्हें अलग पहचान दिलाता है. इन्हें लीडरशिप पसंद होती है. आज इन्हें अपनी ऊर्जा को संकलित करके सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए. आज डबल मंगल की डोज इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगी, आइये जानते हैं.

करियर : आज आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का समय आ गया है. अभी तक किये गए प्लान को एक्शन लेने का समय है. पेंडिंग कामों को आज पूरा करने का दिन है. गुस्सा या जल्दबाजी ना दिखाएं. धैर्य के साथ काम करें. आज किसी भी प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी होगी. 

फाइनेंस : अचानक आपको आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. एक से अधिक श्रोतों से आपको आय होगी. फ्यूचर में आय के अधिक साधन बनेंगे. आपने जो मेहनत की है, उसका लाभ मिलने का समय आ गया. कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट आपका दिन बना देगा. रिस्क लेकर पैसा कहीं इन्वेस्ट नहीं करना है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें. गर्मी से बॉडी डीहाइडरेट हो सकती है. अत्यधिक ऊर्जा आपसे गलत फैसले करवा सकती है. रिश्तों में ईगो, गुस्सा और कठोर शब्दों से बचें. आपके बीच अट्रैक्शन बढ़ेगा. आपसी समझ से प्यार में बढ़ोत्तरी होगी. नया रिश्ता डेवलप हो सकता है. कुंवारे लोगों की शादी की बात चल सकती है. 

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : केसरिया.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com