Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 का सम्बन्ध मंगल ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत ऊर्जावान, मेहनती, परिश्रमी और गुस्सैल स्वाभाव का होता है. इनका स्ट्रेट फॉरवर्ड व्यवहार इन्हें अलग पहचान दिलाता है. आज केतु के साथ शनि की डोज इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगी, आइये जानते हैं.
करियर : आज आपका पूरा फोकस आपके गोल पर रहेगा. आपकी ऊर्जा को आज संकलित करके अपने लाभ के लिए प्रयोग करें. आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में लीड करने का मौका मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी ना करें मौके का लाभ लें. पहले अच्छी तरह स्ट्रेटजी बनाएं उसके बाद प्लान को लागू करें.
फाइनेंस : किसी भी परिस्थिति में आज इन्वेस्टमेंट करने से बचें. आज आपकी जल्दबाजी आपको नुकसान में डाल सकती है. संबंधों में यदि आप किसी को आज पैसा उधार देंगे, तो आपका पैसा फंस जाएगा. खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी. वित्तीय लेनदेन में सावधानी रखें. भावनाओं में आकर धन खर्च नहीं करना है.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज ओवरथिंकिंग की वजह से आप फ्रस्टेड हो सकते हैं. आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं. आपका मुंह पर सीधा बोलना आपके दाम्पत्य जीवन में भी असर डालेगा. आज आपको रिश्तों में सम्मान और समझ की कमी महसूस हो सकती है. पुरानी पिछली बातों को याद करेंगे.
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का नारंगी.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं