विज्ञापन

मूलांक 6: आज क्रिएटिव लोगों की चमकेगी किस्मत, लेकिन पार्टनर के ठंडे बर्ताव से टूट सकता है दिल!

आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 20 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

मूलांक 6: आज क्रिएटिव लोगों की चमकेगी किस्मत, लेकिन पार्टनर के ठंडे बर्ताव से टूट सकता है दिल!
Mulank 6: मूलांक 6 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है. अंक 6 का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत आकर्षक, लक्जरी पसंद होता है. सौंदर्य और मानवता इनका स्वाभाव होता है. साफ-सुथरे कपड़े, अच्छी हेयरस्टाइल रखना इनका शौक होता है. आज केतु और शुक्र का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : नाटक, कला, मंचन आदि के अलावा क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को आज कार्य में सफलता मिल सकती है. किसी प्रेजेन्टेशन के दौरान साथियों पर अधिक भरोसा ना करें. कम्युनिकेशन प्रॉपर रखें. पुराने लोगों से फिर से काम मिलने की उम्मीद है. बड़े बित्तीय निर्णय लेने से बचें.

फाइनेंस : भावनाओं में आकर बिलकुल भी खर्च ना करें. अगर आज आपको इन्वेस्टमेंट करना हो, तो जोखिम भरे निवेश से बचें और जांच परख कर ही निवेश करें. आज बित्तीय मामलों में सावधानी आवश्यक है. आपके घर में आवश्यकता के अनुसार आज भारी खर्च आपको करना पड़ सकता है. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : मानसिक थकान और सुस्ती के साथ मूड स्विंग की समस्या आपके लिए प्रेम संबंधों में मुसीबत खड़ी कर देगी. आज आपको जीवनसाथी से केयर और प्यार की उम्मीद होगी, लेकिन उनका व्यवहार आपके प्रति सामान्य और ठंडा रह सकता है. प्रेम संबंधों में उम्मीद कम रखें अन्यथा मन बेचैन रहेगा. 

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : गुलाबी.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com