विज्ञापन

मूलांक 6 राशिफल: आज शुक्र-मंगल की युति से लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, लग्जरी पर होगा मोटा खर्च

आज के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल देव से है. यह व्यक्ति को ऊर्जा, लीडरशिप, लड़ने की क्षमता और कार्य के प्रति उत्साह देते है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 22 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

मूलांक 6 राशिफल: आज शुक्र-मंगल की युति से लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, लग्जरी पर होगा मोटा खर्च
Mulank 6: मूलांक 6 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 22 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 22 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है. अंक 6 का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से होता है. ऐसे जातक का ध्यान सेल्फमेकिंग, अच्छी हेयरस्टाइल, परफ्यूम, इत्र, ब्यूटी प्रोडक्ट, लक्जरियस पर रहता है. इन्हें कला के क्षेत्र से जुड़ने का शौक होता है. नाटक,गाना, मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ना भी इनका पैशन होता है. आज मंगल और शुक्र का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : आज आपके कामों में स्थायित्व आएगा. साथियों के साथ मिलकर कार्य करने में आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. नए नए क्लाइंट को आज आप अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे, जिनसे आपको बिजनेस की प्राप्ति होगी. अपने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें, जरा सी लापरवाही आपको मिले अवसर को खराब कर सकती है. आज आपको अपने लिए प्रूफ करने का मौका मिलेगा.

फाइनेंस : आज धन की स्थिति स्थाई रहेगी. आपका अचानक कोई घरेलू खर्च बढ़ सकता है. घर से जुड़ी लग्जरियस पर आज आपको धन खर्च करना पड़ेगा. पारिवारिक सदस्यों की तरफ से कोई डिमांड हो सकती है. आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें. दिन में मध्यम प्रगति दिन के अंत में आपको लाभकारी सिद्ध होगी.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहने वाली है. पत्नी या प्रेमिका के साथ आपकी बॉन्डिंग काफी मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ आज आपको अच्छा रोमांटिक समय बताने का मौका मिलेगा. भावुकता में आकर कोई ऐसी बात ना करें, जिससे संबंध खराब हो.सिंगल लोगों की लव लाइफ आज शुरू हो सकती है.

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : गुलाबी.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com