विज्ञापन

मूलांक 4: आज अचानक बढ़ सकते हैं खर्च, ऑफिस में सावधानी और धैर्य से टलेगा बड़ा संकट

आज के दिन 1 अंक की ऊर्जा आपके करियर में अवसर के मौके लेकर आ रही है. आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है. साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

मूलांक 4: आज अचानक बढ़ सकते हैं खर्च, ऑफिस में सावधानी और धैर्य से टलेगा बड़ा संकट
Mulank 4: मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 23 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 23 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज का दिन आपके लिए अनिश्चितताओं से भरा रहेगा. आपके प्लान के विपरीत भी आपके कार्य करना पड़ सकता है. आपके मन में आज बदलाव और चैलेंज को लेकर बेचैनी रहेगी.

करियर : आज आपके ऊपर ऑफिस में कार्य का अतिरिक्त दवाब रह सकता है. हो सकता है आज आपको अन्य किसी साथी के हिस्से का कार्य भी करना पड़े. काफी सावधानी और ध्यान से आपको आज कार्य करना चाहिए, अन्यथा ऑफिस में टकराव आपके करियर को प्रभावित करेगा. किसी भी कार्य की जल्दबाजी आपको नुकसानदायक होगी. सावधान और सतर्क रहें. टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को आज का दिन बेहतर है.

फाइनेंस: आज आपका मन शॉर्ट मनी या इन्वेस्टमेंट करने के लिए लालायत होगा. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहेगी. किसी भी तरह पैसे को बर्बाद ना करें. अचानक से घर खर्च बढ़ सकता है. बिना प्लानिंग के अपने धन को खर्च न करें.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. कुछ गलतफहमी की वजह से आपके बीच दूरी आ सकती है. इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव अंदर से बेचैनी महसूस हो सकती है. अपनी बात को स्पष्ट रूप से पार्टनर के सामने रखें और सामने वाले की बात को तूल न दें.

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : ब्राउन.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com