Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 26 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 6, 16, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. राहू और मूलांक 6 की ऊर्जा आज आपको लग्जरियस की ओर आकर्षित करेगी. बार-बार मूड स्विंग्स और भावुकता आप पर हावी रह सकती है. आज के दिन स्थाई सुख सुविधाओं और कंफर्ट का ध्यान रखें.
करियर : प्रॉपर्टी डीलिंग और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. कार्य में यदि आप बदलाव करना चाहते हो तो आज अचानक यह मौका आ सकता है. अपने साथी कर्मचारियों के साथ कम्युनिकेशन गैप की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. आज आप अपने व्यवहार में नरमी रखकर अपने काम को निकालें.
फाइनेंस: आज आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है. घर में लग्जरियस और सामाजिक रूप से दिखाने पर आपके खर्च बढ़ सकते हैं. अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी आपका हार्दिक संतुलन को बिगाड़ सकती है. भविष्य से संबंधित बचत योजनाओं पर ध्यान दें. आज किसी भी तरह का कोई इंवेस्टमेंट नहीं करें.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज थोड़ा कम्युनिकेशन गैप की वजह से थोड़ी उलझन और मिसअंडरस्टैंडिंग आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगी. जीवनसाथी के से आपको आज ज्यादा अपेक्षा मानसिक तनाव दे सकती है. अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रख प्रेम संबंधों में समझदारी का परिचय दें.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक
यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2026: सालों-साल तक क्यों खराब नहीं होता है गंगाजल? जानें इससे जुड़े नियम और महाउपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं