Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 26 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज के दिन आपके मन में थोड़ी चिंता और पुराने घटनाक्रम आपको परेशान कर सकते हैं. ओवरथिंकिंग आज आप पर हावी रह सकती है.
करियर : आज आपके ऑफिस में सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा. आपके कामों में अचानक से रुकावट या आखिरी समय में काम फेल हो सकता है. कोई नजदीकी व्यक्ति आपको किसी डील में धोखा देने का प्रयास कर सकता है. आंख बंद करके व्यवसाय में किसी पर भी भरोसा ना करें. धैर्य और अनुशासन के साथ अपने प्लान पर आगे बढ़े.
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज स्थिर रहेगी. अधिक और जल्दी धन कमाने की चाहना आपको रिस्की इन्वेस्टमेंट की तरफ आकर्षित करेगी. शॉर्ट मनी या रिस्की इन्वेस्टमेंट आपको नुकसान दे सकता है. आज आप सिर्फ जोन में इन्वेस्टमेंट करें अथवा आर्थिक लेनदेन से दूर ही रहे.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : जीवनसाथी अथवा पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों से गलतफहमी और विवाद होने की संभावना है. आपको आज शांत रहकर स्थितियों को समझना होगा. सामने वाले की बात को सुना और समझना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. आज के दिन रिश्तों में बहस करने से बचना चाहिए.
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
यह भी पढ़ें: शनि देव को तेल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए? जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं