विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल 24 अप्रैल: आज मूड स्विंग्स कर सकते हैं परेशान, टीम वर्क से ही मिलेगी सफलता!

आज के दिन 2 अंक की ऊर्जा आपके लिए जीवन में भावुकता और संतुलन की कसौटी पर खरा उतरने की प्रेरणा देगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है. साथ ही जानेंगे मूलांक 1 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

मूलांक 1 राशिफल 24 अप्रैल: आज मूड स्विंग्स कर सकते हैं परेशान, टीम वर्क से ही मिलेगी सफलता!
Mulank 1: मूलांक 1 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 24 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. इनके जीवन में आज भावुकता हावी रहेगी. मूड स्विंग की समस्या रहेगी साथ ही आपके आत्मविश्वास का स्तर थोड़ा काम हो सकता है. आप आज सेंसेटिव रहेंगे.

करियर : कार्यस्थल पर आज अपनी मनमानी थोपने की बजाय टीम के साथ काम करने पर ध्यान देने से कामयाबी मिल सकती है. आज देर के साथ कार्य को धीरे-धीरे अंजाम दें. ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अपने प्लान को साथियों के साथ डिस्कस करें और विनम्रता के साथ सलाह मशविरा कर आगे बढ़े.

फाइनेंस: आज आपके जीवन में अचानक से खर्च बढ़ सकता है. भावुक होकर या किसी बहकावे में आकर कोई भी खर्च न करें. आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. किसी तरह का कोई इंवेस्टमेंट ना करें, अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना है. भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपका दिल बहुत भावुक रह सकता है. आपके पार्टनर की कही कोई बात आपके दिल में घर कर सकती है. किसी भी बात पर इमोशनल होने से बेहतर है की आप गंभीरता से बात करें और अपने जीवनसाथी की फीलिंग्स को समझें. इससे आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे.

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : सफेद, क्रीम.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com