विज्ञापन

Mulank 9: अचानक बनेंगे प्रेम सम्बन्ध, प्रॉपर्टी में निवेश से होगा लाभ!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 9: आज के दिन का अंक है 2 है. जो चंद्र एवं मंगल की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आपका दिमाग लाभ कमाने में रहेगा.

Mulank 9: अचानक बनेंगे प्रेम सम्बन्ध, प्रॉपर्टी में निवेश से होगा लाभ!
Numerology Number 9 Prediction: मूलांक 9 का राशिफल

Numerology Number 9 Prediction: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपका नेचर काफी सेंसिटिव रहेगा. आपके अंदर उर्जा का स्तर काफी उच्च रहेगा. लेकिन आपकी फीलिंग आपको बीच-बीच में झकझोरती रहेंगी. जल्दबाजी में कोई एक्शन नहीं लेना है. अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल करके सोच समझ कर आगे बढ़ना है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आज आप किसी भी कार्य को बहुत आसानी और शीघ्रता के साथ खत्म कर देंगे. पुराने पेंडिंग काम आज खत्म होंगे. फील्ड वर्क से जुड़े हुए लोगों को आज काफी लाभदायक दिन रहेगा. आपके अंदर आज कार्य करने की ललक आपको अहम जिम्मेदारी दिला सकती है. आज सेल्स, मार्केटिंग या किसी भी तरीके के शारीरिक कार्य करने वाले जातकों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. जल्दबाजी, गुस्सा, ईगो इस पर आपको कंट्रोल करना होगा. साथ ही एक बेहतर लीडर की तरह टीम के साथ मिलकर काम करें.

फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक प्रगति शानदार रहेगी. धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश करने में आज आपको लाभ होगा. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से भी लाभ प्राप्त होगा. ज्यादा रिस्की कार्य न करें. खर्चो को कंट्रोल में रखने का प्रयास करें. किसी व्यक्ति को अपना पैसा उधार ना दे. आज आपका सारा फोकस लाभ कमाने के ऊपर रहना चाहिए.

लव लाइफ : जीवनसाथी के साथ आज आपका भावनात्मक जुड़ा व परिवार में खुशियां लेकर आएगा. घर जाते समय कोई गिफ्ट लेकर जाएं. आज आपकी फीलिंग और केयर आपके रिश्तों में प्यार बढ़ाएंगी. छोटी-मोटी बातों पर किसी प्रकार का विवाद ना करें. आज आपके मन में किसी के प्रति जबरदस्त आकर्षण हो सकता है. जिससे आपके संबंध बन सकते हैं. बीच-बीच में मूड स्विंग्स की समस्या आपको दिक्कत कर सकती है. ओवरथिंकिंग पर कंट्रोल करना होगा.

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पिंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com