विज्ञापन

Mulank 8: ऑफिस में काम का अधिक प्रेशर और पार्टनर के साथ डिस्टेंस आपको मानसिक तनाव दे सकता है!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 8: आज के दिन का अंक है 2 है. जो चंद्र एवं शनि की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी.

Mulank 8: ऑफिस में काम का अधिक प्रेशर और पार्टनर के साथ डिस्टेंस आपको मानसिक तनाव दे सकता है!
Numerology Number 8 Prediction: मूलांक 8 का राशिफल

Numerology Number 8 Prediction: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का भारी प्रेशर रहेगा. दिमागी थकान हावी रहेगी, साथ ही दिमाग में गंभीर विचार आपको प्रभावित करेंगे. आज आपको मानसिक रूप से अपने आप को मजबूत बनाकर पेश करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए प्लानिंग करनी होगी. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. आपकी गंभीरता ऑफिस के अंदर आपको सम्मान देगी. आज आपकी मेहनत की वजह से पुराने रुके हुए कार्य धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे. कार्यों में बार-बार देरी और रुकावट की वजह से बीच-बीच में आपका मूड खराब हो सकता है. बॉस की तरफ से आपको थोड़ा प्रेशर आ सकता है. कार्य करते समय आपको आज धैर्य रखना होगा. आज के दिन की स्लो प्रोग्रेस ही आपको सफलता की ओर लेकर जाएगी.

फाइनेंस: पुराने कामों में इन्वेस्टमेंट किया गया पैसा आज आपको प्राप्त हो सकता है. आर्थिक प्रगति में बार-बार रुकावट भी होगी. ओवरऑल फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर रहेगी. भावुकता में आकर या अनावश्यक खर्चों पर ब्रेक लगाना होगा. आज आपका फोकस बचत और भविष्य से संबंधित योजनाओं पर होना चाहिए.

लव लाइफ : आज आपकी फिलिंग्स आपके मन में दबी रहेगी. पार्टनर के साथ आपकी बातचीत खुलकर नहीं हो पाएगी. इससे दोनों के बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. प्रयास करें कि अपनी फीलिंग को खुलकर एक दूसरे के साथ व्यक्त करें. रिश्तो में एक दूसरे के साथ ईमानदारी आपके संबंधों को और मजबूत करेगी. आज आप मानसिक रूप से काफी थके हुए महसूस करेंगे. कार्य के अधिकता की वजह से आपको स्ट्रेस हो सकता है.

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : सिलेटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com