विज्ञापन

Mulank 7: आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर नहीं, रिश्तो में बातचीत के दौरान रखे क्लेरिटी!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 7: आज के दिन का अंक है 2 है. जो चंद्र एवं केतु की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आपकी इनट्यूशन पावर शानदार रहेगी.

Mulank 7: आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर नहीं, रिश्तो में बातचीत के दौरान रखे क्लेरिटी!
Numerology Number 7 Prediction: मूलांक 7 का राशिफल

Numerology Number 7 Prediction: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपके अंदर भावुकता काफी अधिक रहेगी. सामाजिक रूप से डिस्टेंस फील हो सकता है. आपकी इनट्यूशन  पावर आज बहुत बेहतर कार्य करेगी. ओवरथिंकिंग और नेगेटिविटी से आज आपको बचना होगा. ज्यादा समय एकांत में रहना भी आपके लिए बेहतर नहीं है. आइये जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आज आपको कुछ ऐसी चीज समझ में आएगी जो सामने नहीं होगी, परंतु आप उन्हें समझ पाएंगे. आज का दिन अध्यात्म, सोशल वर्क और रिसर्च आदि संबंधित कार्यों के लिए बेहतर है. आज बड़ी से बड़ी समस्या के लिए आपकी सोच एक बेहतर समाधान देगी. आज आप लोगों से दूर रहना चाहेंगे. बार-बार कम से मन भंग होगा. अपने कार्य में फोकस लगातार बनाए रखने का प्रयत्न करें. आज किसी भी कार्य को सामने आकर करने से बेहतर परदे के पीछे के खिलाड़ी के रूप में करें.

फाइनेंस: आज आपको भविष्य के लिए अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर, अपने बजट का सही इस्तेमाल कैसे करना है उसका प्लान करना होगा. आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर और स्थायित्व से भरी रहेगी. धन का सही जगह पर इस्तेमाल करें. शेयर बाजार, प्रॉपर्टी, ट्रेडिंग आदि में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए लाभदायक नहीं होगा. परिवार में अथवा बच्चों की जरूरत से संबंधित अचानक खर्च आ सकते हैं.

लव लाइफ : आज पार्टनर के साथ थोड़ी दूरी बना सकती है लेकिन भावनात्मक रूप से जुड़ाव बना रहेगा. आज आपका मन एकांत में रहने का करेगा. जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में आज आप अपनी फीलिंग्स को नहीं समझा पाएंगे. आज आपको खुलकर और सहज शब्दों में बातचीत करनी चाहिए, जिससे संबंधों में क्लेरिटी बनी रहेगी. पुरानी बातों को बातचीत के दौरान बीच में ना लाएं. आज आपको पुराने रिश्तों की यादें आंतरिक रूप से कमजोर कर सकती हैं. मन में आने वाले ख्याल काफी मीनिंगफुल रहेंगे.

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : व्हाइट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com