Numerology Number 6 Prediction: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आपके अंदर गजब का आकर्षण रहेगा. लोगों के साथ आपके संबंध बहुत मजबूत होंगे. आपका नेचर बहुत ही केयरिंग होगा. आज आपके जीवन में प्यार का फूल खिल सकता है.लोग आज आपके प्रति आकर्षित होंगे. आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर : किसी बड़े क्लाइंट या पब्लिक डीलिंग में आज आपको प्रेजेंटेशन देने या उन्हें कन्वेंस करने में कामयाबी मिलेगी. आज साझेदारी में किये कार्यों में लाभ प्राप्ति हो सकती है. टीम के साथ मिलकर काम करना होगा. आज का दिन लोगों के साथ बातचीत करने, प्रेजेंटेशन देने और नए प्रोजेक्ट पर डिस्कशन करने के लिए शानदार रहेगा. आज आपको अपने मन पर कंट्रोल रखना होगा और कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर काम पर फोकस करना होगा. ऑफिस के किसी कार्य से संबंधित निर्णय लेने में यदि आज आप देर करेंगे, उससे आपको दिक्कत आ सकती है.
फाइनेंस: आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. अनावश्यक चीजों की खरीदारी आपका बजट बिगाड़ देगी. आज के दिन आपका कैश फ्लो शानदार रहेगा. लगातार पैसा व्यापार, क्लाइंट्स या आपके जो भी बिजनेस है उनसे आपको प्राप्त होता रहेगा.आज अचानक कहीं जाने का प्लान बन सकता है, जिसकी वजह से भी अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है.
लव लाइफ : लव लाइफ और व्यक्तिगत जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है. आज के दिन आपके अंदर रोमांस चरम पर होगा. पार्टनर के साथ आपकी नजदीकी यह बढ़ेंगी. कहीं बाहर जाकर आपको साथ में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है. सिंगल जातकों की नए संबंध बन सकते हैं. आज आपका आकर्षण काफी अधिक रहेगा. मानसिक रूप से सकारात्मक रहेगी. मन काफी प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं