विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल: प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बनाना होगा संतुलन, पुराने निवेश से होगा धनलाभ

आज के दिन का अंक है 5 है. जो बुध एवं शनि की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज का दिन आपके लिए धीमी प्रगति का है. आज आपको अनुशासन में रहकर अपना बेहतर प्लान तैयार करना होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 8 राशिफल: प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बनाना होगा संतुलन, पुराने निवेश से होगा धनलाभ
mulank 8 rashifal

Personality Number 8 / मूलांक 8: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज का दिन आपके लिए थोड़ा असमंजस भर रह सकता है. आपको अनुशासन में रहकर अपनी ऊर्जा को संतुलित करके सही दिशा में लगाना होगा. आज आपको धैर्य के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर :  आज आपको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. अधिक मेहनत करने पर उसका रिवॉर्ड भी मिलने की संभावना है. पुराने अटके हुए कार्य आज आपकी सूझबूझ और चतुराई से पूरे हो सकते हैं. व्यापारिक दृष्टि से आज एक बेहतर प्लान और स्ट्रेटजी के साथ आपको आगे बढ़ना होगा. रियल एस्टेट और लीगल कामों से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी बेहतर परिणाम दायक है. ऑफिस में किसी भी तरह की राजनीति और मिसअंडरस्टैंडिंग से बचना होगा.

Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति आपकी धीरे-धीरे मजबूती की ओर बढ़ेगी. पूर्व में किए गए निवेश से आज आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. अचानक आपके ऊपर आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. अथॉरिटी में अटके हुए काम या आप यदि लोन लेना चाहते हैं उनमें आपको आज कामयाबी मिल सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : काम में व्यवस्था की वजह से आज रिश्तो में थोड़े गंभीरता और दूरी हो सकती है. आज आप परिवार और पार्टनर को थोड़ा समय अवश्य दें. यदि आप संबंधों को इंप्रूव करने का प्रयास करेंगे तो बॉन्डिंग बेहतर होगी. पार्टनर को आज इग्नोर करने से समस्या बढ़ सकती है. आज आपका दिमाग का पूरी तरह से अपने काम पर फोकस रहेगा. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच आज संतुलन रहना आवश्यक है.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com