विज्ञापन

Mulank 4: पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा, मूड स्विंग से रिश्तों में पढ़ सकती है दरार! 

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 4: आज के दिन का अंक 2 है. जो चंद्र एवं राहू की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आप थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे.

Mulank 4: पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा, मूड स्विंग से रिश्तों में पढ़ सकती है दरार! 
Numerology Number 4 Prediction: मूलांक 4 का राशिफल

Numerology Number 4 Prediction: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपका मन कार्य करने में नहीं लगेगा साथ ही दिमाग में कंफ्यूजन रह सकता है. तरह-तरह के विचार और भावुकता आपके मन पर आज अभी रहेगी. आज आपको दिमाग का सही इस्तेमाल करके खुद को संतुलित करना है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आज करियर से रिलेटेड आपके दिमाग में बेहतरीन आइडिया कनेक्ट करेंगे. टेक्नोलॉजी का सहारा मिलेगा. ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को आज का दिन शानदार रहेगा. आज आपके कार्य करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे. बीच-बीच में आपका ध्यान कम से हट सकता है. इससे आपका प्रोजेक्ट डिस्टर्ब हो सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह का विवाद ना करें. बिना किसी प्लान के कोई भी बड़ा निर्णय करना घातक सिद्ध होगा.

फाइनेंस: आज अचानक से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. शेयर बाजार में पहले से किया हुआ इन्वेस्टमेंट आज आपको लाभ दे सकता है. आज शेयर बाजार या ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट ना करें. अचानक कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है. आज आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती आय और व्यय को संतुलित करने की होगी.

लव लाइफ: बार-बार मूड स्विंग एवं ओवरथिंकिंग से आज आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं. आपका पार्टनर आज आपके बारे में असमंजस में रह सकता है. एक दूसरे के साथ बातचीत स्पष्ट रखना बहुत आवश्यक है. ईगो और असमंजस की स्थिति आपके रिश्तों को खराब कर सकती है. थोड़ा समय एकांत में घर से दूर व्यतीत करें.

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : महरून

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Quality, Personality Number 4, Numerology Prediction Number 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com