विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल: वाहन और घरेलू सामान पर खर्च संभव, प्रेम का इज़हार खास रहेगा!

आज के दिन का अंक है 1 है और मूलांक 9 जो मंगल और सूर्य की आक्रामक ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज का दिन ताकतवर तरीके से अपने काम में निर्णय लेने और आगे बढ़ने का है.आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसकाक्या असर होगा.

मूलांक 9 राशिफल: वाहन और घरेलू सामान पर खर्च संभव, प्रेम का इज़हार खास रहेगा!
मूलांक 9: साहस और फैसलों से आगे बढ़ने का दिन

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर उर्जा का संचार काफी जबरदस्त होगा. थोड़ा अहंकार और गुस्सा भी बढ़ सकता है. आज आपके अंदर किसी भी काम को अंत तक करके उसमें सकारात्मक परिणाम हासिल करने की होगी. आज यदि आपने अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल किया तो आपके लिए कोई भी कार्य संभव नहीं होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी शानदार लीडर से की बदौलत कई कार्य आसानी से हो जाएंगे. आज आपकी कार्यक्षमता लोगों को काफी प्रभावित करेगी. स्पोर्ट्स, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा. उच्च अधिकारी आपकी कार्यप्रणाली से काफी प्रसन्न होंगे. आज किसी भी कंपटीशन में जीत सिर्फ आपकी ही होगी. आज किसी काम में धैर्य रख पाना एक बड़ा टास्क हो सकता है. व्यवसाय में मार्केटिंग के थ्रू लाभ हो सकता है. आपको अचानक आज नया ऑफर प्राप्त हो सकता है. आज व्यवसाय में आपके एनर्जेटिक रोल की वजह से लाभ होगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी बिटिया स्थिति काफी मजबूत और सक्रिय रहेगी. अचानक आपके पास तेज गति से धन का आगमन हो सकता है. आपका रुका हुआ भुगतान आपको प्राप्त हो सकता है. अचानक कोई लाभ का बड़ा अवसर प्राप्त होगा.बाहन या घरेलू इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने में आपका धन खर्च हो सकता है. परिवार या मित्रों के साथ आज ट्रैवलिंग पर जाने का योग बन रहा है, जिससे आज बड़ा धन खर्च हो सकता है. पार्टनर के साथ वाद विवाद करने से आपको बचना होगा. अनावश्यक रूप से रिस्क लेकर कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप अपने प्यार का इजहार काफी एनर्जेटिक तरीके से कर सकते हैं. रिश्तो में आज एक दूसरे के प्रति लगाव काफी जबरदस्त होगा. छोटी मोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा बहस करने से विवाद की स्थिति बन सकती है. सिंगल जातकों का आज जादुई तरीके से किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है. आपकी पर्सनेलिटी से आकर्षित होकर लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे. वैवाहिक जीवन में आज आपकी जिम्मेदारियां और पार्टनर के साथ लगाव काफी मजबूत होगा. जीवनसाथी के साथ बातचीत में धैर्य रखें और किसी भी तरीके से कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आप अपने सम्मान के लिए वरीयता देंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 3


Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com