विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल : रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें और फ्यूचर प्लानिंग पर काम करें

आज के दिन का अंक है 3 है, जो बृहस्पति एवं केतु की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपकी आंतरिक सोच जादुई रहेगी, आज आपको ज्ञान और अध्यात्म को संतुलित करना है. आइए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 7 राशिफल : रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें और फ्यूचर प्लानिंग पर काम करें
मूलांक 7 : रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें और फ्यूचर प्लानिंग पर कम करें!

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज का दिन कर्म से ज्यादा अंतरज्ञान को महत्व देने का है. अगर आज आप अपने मन की बात को समझेंगे, तो भविष्य में बड़ी सफलता हासिल करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा. टीम के साथ आज अनकंफरटेबल फील करेंगे. आज कार्य करने से बेहतर आप फ्यूचर प्रोजेक्ट के लिए प्लानिंग करें और स्ट्रेटजी तैयार करें वह बेहतर रहेगा. आइडिया आपको मिल सकता है, जो भविष्य में बड़ी सफलता आपको देगा. ऑफिस में लोगों के साथ कम्युनिकेशन बनाकर रखें अन्यथा मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर, लेकिन धीमी रहेगी. दिन में धान का आगमन धीरे-धीरे होगा. अचानक किसी बड़े धन लाभ की उम्मीद नहीं की जा सकती. यदि लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन शानदार है, अच्छी योजना मिल सकती है. किसी भी तरीके के वित्तीय जोखिम से बचें. इन्वेस्टमेंट करने से पहले एक बार उसके बारे में अवश्य सोचें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में आपका नेचर थोड़ा रिजर्व रह सकता है. पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बनाकर रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है. सही मौका मिलने पर अपनी फीलिंग्स को एक दूसरे के सामने रखें. किसी धर्म स्थान पर जाने का योग बन रहा है. धर्म स्थान के साथ यदि नेचर के साथ कनेक्ट करेंगे, तो मानसिक शांति मिलेगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com