Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज मानसिक रूप से आप थोड़े कंफ्यूज रह सकते हैं. किसी भी मामले में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी होगी. आज आपको धैर्य रखना होगा. किसी भी परिवर्तन के लिए आप आज मानसिक रूप से तैयार रहिए. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव किया जा सकता है. हो सकता है आपकी जिम्मेदारी काम या अधिक कर दी जाए. आज आपके ऊपर काम का प्रेशर बहुत अधिक रह सकता है. किसी भी कार्य में शॉर्टकट अपनाना आपको घातक सिद्ध होगा. आज का दिन कुल मिलाकर अनप्रिडिक्टेबल है. टेक्निकल फील्ड से रिलेटेड लोगों के लिए लाभदायक रहेगा.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आपके ऊपर आज वित्तीय जिम्मेदारियां को पूरा करने का प्रेशर रह सकता है. पहले से कहीं फंसा हुआ आपका धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. आपका मन शेयर बाजार या ट्रेडिंग की तरफ आकर्षित हो सकता है. रिस्की इन्वेस्टमेंट से आपको बचना बेहतर रहेगा. अपने बजट को संतुलित करके चलें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके संबंधों में कम्युनिकेशन गैप की वजह से थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके बीच दूरियां बढ़ जाएगी. अपने जीवनसाथी या प्रेम संबंध करने स्पेस और टाइम दोनों दें. उससे आपके संबंध मजबूत और मिठास भरे रहेंगे. सिंगल लोगों को आज प्रेम संबंध बनाने में निराशा मिलेगी. बातचीत करते समय शब्दों में सावधानी बरतें.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : काला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं