विज्ञापन

Mulank 3: जीवनसाथी के साथ खत्म होगा विवाद,आपकी सलाह से होगा लोगों को लाभ!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 3: आज के दिन का अंक है 2 है. जो बृहस्पति के साथ मिलकर आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आप बुद्धिमानी भरे निर्णय लेंगे.

Mulank 3: जीवनसाथी के साथ खत्म होगा विवाद,आपकी सलाह से होगा लोगों को लाभ!
Numerology Number 3 Prediction: मूलांक 3 का राशिफल

Numerology Number 3 Prediction: किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है. आज आप पहले से ज्यादा शांत समझदार और प्रभावशाली होंगे. आज आपके अंदर लोगों को आसानी से मैनिपुलेट करने की क्षमता होगी. दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाए रखना होगा. आज आप एक राजा के रूप में विकसित होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आज किसी भी मसले में एक अच्छे एडवाइजर की भूमिका निभा सकते हैं. शिक्षक के पैसे से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभदायक दिन रहेगा. आज किसी भी मामले में लोग आपकी बहस के आगे टिक नहीं पाएंगे. आज आपका दिया हुआ गाइडेंस, नॉलेज लोगों के बहुत काम आएगी. कोई भी निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों का प्रयोग करें. दूसरों की समस्याओं में स्वयं को ज्यादा न घुसने दे. आज ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है.

फाइनेंस: अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपकी आमदनी स्थिर रहेगी. आज अचानक आपके पास आपकी बुद्धि की वजह से धन का आगमन होगा. आज मेहनत की वजह स्मार्ट अर्निंग पर ध्यान दें. इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन बेहतर है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभ देगा. अनावश्यक खर्चों से बचें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. ऑनलाइन स्कीमों से दूरी बनाकर रखें.

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ आज आपकी बातचीत और समझदारी बढ़ेगी. गंभीर बातचीत के साथ आपके पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. सिंगल जातकों के जीवन में आज कोई आकर्षक पार्टनर आ सकता है. आज आपकी इंस्टीट्यूशन पावर मजबूत रहेगी. मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे. ज्यादा भावुकता में आकर जीवन का कोई अहम निर्णय नहीं लेना है.

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : क्रीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com