विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: रचनात्मकता और कलात्मक को मौका दें, कार्य का बढ़ता दवाब

Libra Tarot Card Horoscope Today 07 May: The High Priestess की ऊर्जा छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने, नई नौकरी की तलाश, बुरे व्यसनों से दूर रहने की सलाह दे सकती है. आइए जानते हैं तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: रचनात्मकता और कलात्मक को मौका दें, कार्य का बढ़ता दवाब

Libra Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026,Tula Tarot Card Rashifal: व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में दी गई जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें. ज्यादा सोच-विचार करने से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं. किसी बुरे व्यसन में लिप्त होने के कारण जीवनसाथी के नाराजगी बढ़ती जा सकती है. इन सबके बाद भी आप उस आदत को छोड़ नहीं रहे है. इस बात को लेकर घर का माहौल खराब हो सकता है.

कार्य क्षेत्र में बढ़ता दवाब काफी परेशान कर रहा है, जिसके चलते बार बार आपके उच्च अधिकारी का प्रयासों को और बेहतर बनाने का दवाब बढ़ रहा है. इस बात से मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है. इस समय नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते है. हालांकि, अभी तक नई नौकरी की प्राप्ति नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही अच्छी नौकरी प्राप्त होगी.

इस बात का विश्वास है कि, इस समय आपका कोई करीबी व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे बढ़ सकता हैं, जो भी कुछ आपने अपने अंदर छिपा रखा है, चाहे वह आपकी रचनात्मकता हो या कलात्मकता, उसको बाहर निकलकर अभिव्यक्त करने के लिए समय अच्छा है. आपके भीतर की क्षमता, रचनात्मकता और कलात्मक योग्यता कोआगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें. इस समय अपनी दमित इच्छाओं को पूरा करने की योजना पर कार्य करना चाहिए.

स्वास्थ्य: बुरे व्यसनों से दूर रहिए. इस समय आप इन व्यासों से होने वाले दुष्परिणामों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

आर्थिक स्थिति: पुश्तैनी संपत्ति बिकने से मिले पैसे का उपयोग अपने मकान के पुनः निर्माण में लगा सकते हैं.

रिश्ते: यदि आप जरूरत से ज्यादा किसी को सिर पर चढ़ने का प्रयास करते हैं, तो सामने वाला आपकी कदर करना एक समय के बाद बंद कर देगा.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Libra Rashifal 07 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Libra, Tarot Card Daily Horoscope Tula, Aaj Ka Rashifal, 07 May Rashifal, 07 May Horoscope, आज का राशिफल 07 मई का राशिफल, Libra Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Tula Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com