विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: कार्यक्षेत्र में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, आपकी मेहनत की सराहना होगी, पढ़ें तुला राशि का राशिफल

Libra Horoscope Today 23 April 2026, Tula Rashifal: दिन के पहले भाग में भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि बाद में मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. पढ़ें तुला राशि का राशिफल...

Tula Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: कार्यक्षेत्र में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, आपकी मेहनत की सराहना होगी, पढ़ें तुला राशि का राशिफल
Libra Aaj Ka Rashifal 23 April 2026 | Tula Horoscope Today

Libra Horoscope Today 23 April 2026, Tula Rashi ka Rashifal: आज का दिन चंद्र गोचर के प्रभाव से आपके लिए भाग्य और कर्म के बीच संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है. दोपहर 3:15 बजे तक चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में रहेंगे. जिससे आपके लिए भाग्य का साथ मिलने के योग बनेंगे. पिता का भी सहयोग मिलेगा.

इस समय आप नई योजनाओं, यात्रा या शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता पा सकते हैं. उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश से संबंधित मामलों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है. आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा और आप नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होंगे. गुरुजनों या किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा.

दोपहर 3:15 बजे के बाद चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपका दसम भाव होगा. इससे आपका ध्यान करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा की ओर केंद्रित होगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभा पाएंगे. वरिष्ठों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है.

दिन के पहले भाग में भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि बाद में मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन शारीरिक थकान हो सकती है. पर्याप्त आराम आवश्यक है.

दान-पुण्य उपाय: सफेद वस्त्र, मिश्री या दूध का दान करें. हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाना शुभ फल देगा.

शुभ रंग: आज आपके लिए सफेद और आसमानी रंग शुभ रहेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com