Leo Tarot Card Horoscope Today 06 May Singh Tarot Card Rashifal: युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें. दूसरों की बातों पर बिना सोचे समझे अमल न करें. कोई भी नए कार्य को शुरू करने से पहले उसके अच्छे और बुरे पहलुओं पर विचार जरूर करें. इस समय नौकरी के अलावा धन कमाने के किसी अन्य स्रोत पर विचार कर सकते है.
संभव है कि, जल्द ही किसी छोटे व्यवसाय की शुरुआत करेंगे. विदेश में शिक्षा या नौकरी करने की इच्छा को पूरा करने के कोशिश कर सकते है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. हमेशा लोगों की बातों को अनसुना न करें. ऐसे लोग जो हित की बात करते हो. उनकी बातों पर ध्यान दें. किसी भी बात को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.
किसी उच्च अधिकारी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. मामला ज्यादा गंभीर न हो जाये, इस बात का ध्यान रखें. सामने वाले से बातचीत कर स्थिति को सुधारा जा सकता है. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप न करने दें. यदि किसी समस्या का समाधान ढूंढने में सक्षम नहीं हो रहे है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ली जा सकती है.
परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. कोई ऐसी बात न कहें, जिससे किसी को तकलीफ हों. भाषा और गुस्से पर नियंत्रण रखें. कोई भी कार्य चाहे वो छोटा हो या बड़ा, शुरू करने से पहले उस पर दोबारा विचार जरूर करें. कई बार कार्यों में आ रही रुकावटें दोबारा विचार करने पर सामने आ सकती है. भावुकता या लापरवाही को कार्यों के बीच न आने दें. अपनी कमजोरियों पर नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य: मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोगों को दिनचर्या को व्यवस्थित रखना चाहिए. देर सबेर का खानपान उनको परेशानी दे सकता है.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले छोटी बड़ी जानकारियों को एकत्र करें. पहले छोटा धन निवेश करें.
रिश्ते: भाई-बहनों के साथ संपत्ति को लेकर हुआ विवाद सुलझाने की कोशिश सफल हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं