विज्ञापन

Leo Tarot Horoscope Today, 03 May 2026: राजनीति में प्रवेश की संभावना, कारोबार में उतार चढ़ाव

Leo Tarot Card Horoscope Today 03 May:Six of wands की सकारात्मक ऊर्जा संतान से जुड़ा शुभ समाचार, कमजोरियों पर नियंत्रण के समाचार लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Horoscope Today, 03 May 2026: राजनीति में प्रवेश की संभावना, कारोबार में उतार चढ़ाव
Leo Tarot Horoscope Today: सिंह राशिफल 3 मई

Leo Tarot Card Horoscope Today 03 May, Singh Rashifal: इस समय कई सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है.इससे नए लोगों के साथ पहचान का दायरा बढ़ सकता है.राजनीति में प्रवेश की इच्छा भी जल्द ही पूरी होती नज़र आ सकती है. पूर्व में किए गए ऐसे कार्यों के प्रतिफल प्राप्त हो सकते हैं.जिनमें बेहतर लाभ प्राप्ति की उम्मीद है. किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं.संतान की ओर से उत्साहित करने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है.

अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परिजनों को कभी-कभी हैरान कर सकते हैं.कई बार इस स्वभाव के चलते वाद-विवाद भी हो सकता है. वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. बातचीत करते समय सोच विचार कर बोले.किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.यदि किसी काम को पूरा करना मुश्किल हो रहा है. तो किसी अन्य व्यक्ति की मदद लेकर उसे पूरा करें कार्य को अधूरा ना छोड़े. अपने आसपास ऐसे लोगों का जमघट ना होने दें. जो हमेशा हर बात का समर्थन करते हो. चाहे बात गलत हो या सही. जी हजूरी करने वाले लोगों से दूर रहे.

कारोबार में उतर चढ़ाव आ सकते है.सहयोगियों के साथ नम्र व्यवहार रखें.भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर नियंत्रण रखें.किसी से उतनी ही मदद का वादा करें,जितना आप निभा सकें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही किसी बड़ी शल्य चिकित्सा तक ले जा सकती है.समय समय पर जरूरी जांचे करवाते रहे.

आर्थिक स्थिति: किसी संपत्ति को खरीदने की स्थिति बन सकती है.संपत्ति से संबंधित सभी जानकारियां और दस्तावेजों की जांच करें.

रिश्ते: छोटी मोटी बातों को लेकर रिश्तों में मनमुटाव उत्पन्न न होने दे.बातचीत द्वारा समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Leo Rashifal 03 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Leo, Tarot Card Daily Horoscope Singh, Aaj Ka Rashifal, 03 May Rashifal, 03 May Horoscope, आज का राशिफल 03 मई का राशिफल, Leo Tarot Card Horoscope Today 03 May 2026, Singh Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com