विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: परिवार का पुराना विवाद होगा दूर, किसी नए प्रोजेक्ट की मिलेगी जिम्मेदार, पढ़ें सिंह राशि का आज का राशिफल

Leo Horoscope Today 18 April 2026, Singh Rashifal: परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान निकल सकता है. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता के योग हैं. पढ़ें सिंह राशि का आज का राशिफल...

Singh Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: परिवार का पुराना विवाद होगा दूर, किसी नए प्रोजेक्ट की मिलेगी जिम्मेदार, पढ़ें सिंह राशि का आज का राशिफल
Leo Horoscope Today 18 April 2026, Singh Rashi Ka Rashifal

Leo Horoscope Today 18 April 2026, Singh Rashi Ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेगा. जो भाग्य, धर्म, ज्ञान और दूरदृष्टि को सक्रिय करने वाला है. यह स्थिति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और नई दिशा देने का संकेत देती है. आज आप अपने जीवन के बड़े लक्ष्यों के बारे में गंभीरता से सोच सकते हैं और उन्हें हासिल करने के लिए योजना बना सकते हैं. आपके अंदर आत्मविश्वास और उत्साह दोनों रहेंगे, जिससे आप किसी भी चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे.

कार्यक्षेत्र में यह समय आपके लिए उन्नति का संकेत देता है. यदि आप नौकरी में हैं, तो वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्य की सराहना हो सकती है. किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है, जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ मिल सकता है. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता के योग हैं. शिक्षा क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनके साथ समय बिताने से मानसिक संतोष प्राप्त होगा.

यदि परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान निकल सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आप दोनों के बीच समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें. लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, इसलिए थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम लें. आध्यात्मिक रूप से यह समय आपके लिए विशेष हो सकता है. आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या ध्यान-योग में रुचि ले सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें. ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को पीली वस्तु (चना दाल, हल्दी) दान करना शुभ रहेगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal, आज का राशिफल, सिंह राशि
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com