विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: घर परिवार पर फोकस, मन में हल्की अस्थिरता और खर्चों में बढ़ोतरी

Singh Rashifal 4 May 2026: आज का दिन सिंह राशि के लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. आपका ध्यान घर-परिवार और निजी जीवन पर अधिक रहेगा.

Singh Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: घर परिवार पर फोकस, मन में हल्की अस्थिरता और खर्चों में बढ़ोतरी
Singh Rashifal 4 May 2026

Leo Horoscope 4 May 2026, Singh Rashifal 4 May 2026 :आज चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। जो घर परिवार, माता, सुख-सुविधा और मानसिक शांति का प्रतिनिधित्व करता है. इस दिन आपका ध्यान बाहरी दुनिया की अपेक्षा अपने निजी जीवन और आंतरिक भावनाओं पर अधिक रहेगा .

3 मई की तुलना में आज आप अपनी भावनाओं को थोड़ा बेहतर समझ पाएंगे, लेकिन फिर भी मन में हल्की अस्थिरता बनी रह सकती है. करियर के क्षेत्र में यह दिन संतुलन बनाए रखने का संकेत देता है. ऑफिस में काम का दबाव सामान्य रहेगा, लेकिन आपका मन पूरी तरह से काम में नहीं लग पाएगा. किसी सहकर्मी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा, जो लोग घर से काम करते हैं या रियल एस्टेट, कृषि या घरेलू व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अपेक्षाकृत बेहतर रह सकता है.

पारिवारिक जीवन में कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है या घर में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, अगर आप शांत रहकर स्थिति को संभालते हैं, तो रिश्तों में सुधार भी देखने को मिलेगा. घर की सजावट या बदलाव करने का विचार भी मन में आ सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. जैसे मरम्मत, सजावट या आवश्यक वस्तुओं की खरीद. इसलिए अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव, छाती या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक वातावरण आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा.

उपाय: आज घर के किसी शांत कोने में बैठकर 10 मिनट तक ध्यान करें. माता या घर की किसी बुजुर्ग महिला को सम्मान दें और उनका आशीर्वाद लें.

शुभ रंग: नारंगी या सुनहरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ज्योतिष, सिंह राशिफल, Leo Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com