विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप

Gemini Tarot Card Horoscope Today 06 May: Five of pentacles की ऊर्जा गलत कार्य या गलत लोगों से दूरी, पुरानी बातों को लेकर बदलाव,जिम्मेदारियों का बंटवारा की बात कर सकती है. आइए जानते हैं,मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप

Gemini Tarot Card Horoscope Today 06 May Mithun Tarot Card Rashifal: सही समय पर सही फैसला लेना कई परेशानियों से दूर कर सकता है. अनचाही गतिविधियों में समय बर्बाद न करें. व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें. इसका विपरीत असर व्यवसाय की उन्नति पर पड़ सकता है. गलत कार्य या गलत दोस्तों के प्रति झुकाव मानहानि कर सकता है. घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में आ समस्या चिंतित कर सकती है.

इस समय हर फैसला विवेक और समझदारी के साथ लें. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को सामान्य लोगों से जुड़े कामों में विशेष सावधानी रखनी होगी.अन्यथा उनकी छवि बिगाड़ सकती है. अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ ना डालें. कुछ कार्यों की जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटना सीखें. कुछ समय आध्यात्मिक या शांत स्थान पर बिताने से मानसिक सुकून मिल सकता है.

राजनीति से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है. किसी करीबी के बारे में कोई शोक सूचना मिलने से मन व्याकुल हो सकता है. व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकती हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके किसी काम में मीन-मेख निकालना चिढ़ा सकता है. इस समय लोगों की बातों को अनसुना कर सकते हैं. पुरानी बातों को लेकर लोगों से झगड़ा करने की आदत में बदलाव लाएं.

स्वास्थ्य: गले में संक्रमण और बुखार हो सकता है. लापरवाही ना करें.  खान-पान में परहेज रखें.

आर्थिक स्थिति: अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिनमें कटौती करना मुश्किल नजर आएगा.

रिश्ते: वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में मधुरता आएगी.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal Aaj, MithunTarot Card Rashifal, Gemini Rashifal 06 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Gemini, Tarot Card Daily Horoscope Mithun, Aaj Ka Rashifal, 06 May Rashifal, 06 May Horoscope, आज का राशिफल 06 मई का राशिफल, Gemini Tarot Card Horoscope Today 06 May 2026, Mithun Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com