विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: आज आर्थिक मामलों में हो सकता है लाभ, पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल

Gemini Horoscope Today 6 August 2026, Mithun Rashifal: आज का दिन 'सुनो सबकी, करो अपनी' की नीति अपनाने का है. पढ़ें राशिफल-

Mithun Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: आज आर्थिक मामलों में हो सकता है लाभ, पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल
Gemini Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: मिथुन राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Gemini Horoscope Today 6 August 2026, Mithun Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा का मेष राशि में स्थित रहना आपके लिए सामाजिक सक्रियता को एक नए स्तर पर ले जाएगा. आज आप सिर्फ लोगों से मिलेंगे ही नहीं, बल्कि अपने विचारों के माध्यम से प्रभाव भी छोड़ेंगे. हालांकि, हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश थकान और बिखराव का कारण बन सकती है. प्राथमिकता तय करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. 

कार्यक्षेत्र में आज आपको समूह में काम करने का अवसर मिलेगा, लेकिन सभी के विचारों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आप मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं, बशर्ते आप निष्पक्ष बने रहें. किसी योजना को लेकर उत्साह तो रहेगा, लेकिन उसे तुरंत लागू करने की बजाय चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना अधिक फायदेमंद रहेगा. 

आर्थिक मामलों में आज लाभ के संकेत हैं, विशेषकर यदि आप नेटवर्किंग या संपर्कों के माध्यम से काम करते हैं. फिर भी, किसी की बातों में आकर धन लगाने से बचें. आज का दिन 'सुनो सबकी, करो अपनी' की नीति अपनाने का है. दोस्तों के साथ बातचीत में कोई पुराना मुद्दा फिर सामने आ सकता है. आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से रखनी होगी, लेकिन कटाक्ष या व्यंग्य से बचना जरूरी है. 

प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक संभव है, जिसे सहजता से संभाला जा सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज अत्यधिक मानसिक सक्रियता के कारण थकान हो सकती है. गर्दन और कंधों मंथ जकड़न महसूस हो सकती है. बीच-बीच में ब्रेक लेना और हल्का स्ट्रेच करना लाभकारी रहेगा.

उपाय: बुधवार को तोते या पक्षियों को हरा दाना डालें. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

शुभ रंग: हल्का हरा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashifal, Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com