Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 का सम्बन्ध केतु ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत दिमागी और अंतरमुखी के साथ-साथ गहरी सोच वाला होता है. ये ऊपर से अलग और अंदर से बिल्कुल विपरीत और भावुक स्वाभाव वाले होते हैं. इन्हे जल्दी सबसे लगाव नहीं होता पर, जिससे होता है उससे काफी गहरा होता है. आज केतु की डबल डोज इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.
करियर : शोध,आध्यात्म, डाटा और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शानदार है. आज लोगों के साथ मिलकर काम करने की बजाय अकेले अपने दिमाग का उपयोग करके करें. अगर कोई बड़ा निर्णय लेना है, तो पहले अपने अंतर्मन की सुनें उसके बाद निर्णय लें. बहकावे या भावनाओं में निर्णय ना लें.
फाइनेंस : लंबी अवधि के लिए अगर इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो निश्चित रूप से लाभ होगा. निवेश के लिए समय सही है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. खर्चो में कमी देखने को मिलेगी. उधार दिया गया धन वापस मिलने के योग हैं. मित्रों के ऊपर खर्च करना पड़ सकता है.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : पुरानी बातें यादों में बसकर आपको भावुक कर सकती हैं. आपके मन में आज प्यार का बास होगा, लेकिन भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाएंगे. रिश्तों में आज थोड़ी दूरी महसूस होगी. पत्नि और बच्चों को समय दें. उनकी जरूरतों का ध्यान रखें.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं