विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: भूमि से जुड़े निवेश में फायदा, अनैतिक कार्यों से नुकसान

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 07 May: Seven of swords की ऊर्जा अनैतिकता से दूर रहने, भूमि से जुड़े कार्यों में अच्छे अवसर की प्राप्ति पर जोर दे सकती है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: भूमि से जुड़े निवेश में फायदा, अनैतिक कार्यों से नुकसान

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal: किसी व्यक्ति की बातों में आकर कार्यों को अनैतिक साधनों से पूरा करने का प्रयास कर सकते है, जिससे कार्य की सफलता प्रभावित हो सकती है. इस समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसले को लेते समय दूसरों के विचारों को खुद पर हावी न होने दें.

जल्दबाजी में फैसला न लें. इससे बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है. ज्यादा पैसा कमाने के लालच में किसी सहयोगी की बातों के मायाजाल में फंस सकते हैं, जिससे खुद को किसी साजिश में फंसा हुआ पाएंगे. इस स्थिति में परिजनों से सभी बातों को साझा करें. भूमि से जुड़े निवेश को प्राथमिकता दें.अ च्छा लाभ मिलने की संभावना नजर आएगी.

व्यवसाय या कार्य को लेकर अनुभवी लोगों की बातों को नज़रअंदाज न करें. कार्य क्षेत्र में  किसी के प्रति लगाव महसूस कर सकते हैं. इस स्थिति में किसी मित्र की मदद से सामने वाले की भावनाओं को जानने का प्रयास कर सकते हैं. इस समय अपने किसी कार्य से किसी करीबी को तकलीफ पहुंचा सकते हैं.

संभव है कि सामने वाले को बुरी संगत से बाहर निकलने के लिए इस कार्य को करना आवश्यक हो. इस समय आपके प्रति उसकी नफरत का स्पष्टीकरण देना सामने वाले की समझ से परे होगा. धैर्य के साथ सही समय आने की प्रतीक्षा कर सकते है.

स्वास्थ्य: कुछ बुरे व्यसनों को आदतों में शामिल कर अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर सकते हैं, इन व्यसनों से दूर रहने का प्रयास करें.

आर्थिक स्थिति: किसी योजना में बिना सोचे समझे लगाया गया पैसा डूब सकता है, जिसके कारण अच्छा आर्थिक नुकसान हो सकता है.

रिश्ते: लोगों के साथ अपने व्यवहार को सुधारने की कोशिश करें. बातचीत में अपशब्दों के प्रयोग से दूर रहें.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Capricorn Rashifal 07 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Capricorn, Tarot Card Daily Horoscope Makar, Aaj Ka Rashifal, 07 May Rashifal, 07 May Horoscope, आज का राशिफल 07 मई का राशिफल, Capricorn Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com